एक्सप्लोरर

Punjab और दिल्ली की सरकारों के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट साइन हुआ, अरविंद केजरीवाल ने बताया अनोखा कदम

Punjab News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की सरकार के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट साइन हुआ है. यह एग्रीमेंट हेल्थ और एजुकेशन के मॉडल से जुड़ा हुआ है.

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के दिल्ली दौरे के दूसरे दिन दिल्ली और पंजाब की सरकारों के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए. भगवंत मान ने दावा किया है कि इस एग्रीमेंट के साथ पंजाब के विकास में मदद मिलेगी और यह राज्य के लिए काफी बेहतर अनुभव साबित होगा.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी इस एग्रीमेंट को अनोखा बताया है. उन्होंने कहा, ''दोनों राज्यों की सरकारों ने नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. मैं समझता हूं कि ये भारत के इतिहास में बहुत अनोखा मामला है जब किसी राज्य की सरकारें एक दूसरे से कुछ सीखने के लिए एग्रीमेंट साइन कर रही हैं.''

इससे पहले सोमवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था. भगवंत मान ने कहा कि उनका राज्य दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक मॉडल से सीखेगा, जिसके लिये राष्ट्रीय राजधानी की पूरी दुनिया में प्रशंसा हुई है.

मोहल्ला क्लीनिक का भी किया दौरा

मोहल्ला क्लीनिक में, मान ने मरीजों से बातचीत की. मरीजों ने पंजाब के मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें डॉक्टर से मिलने और दवा लेने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं. मान ने कहा, ''दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की पूरी दुनिया ने तारीफ की है. हम भी पंजाब की बेहतरी के लिए इस मॉडल से सीखेंगे.''

मान, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली दौरे पर हैं. पिछले महीने सिंगला ने घोषणा की थी कि उनकी सरकार पूरे पंजाब में 16,000 मोहल्ला क्लीनिक खोलेगी. इसके अलावा उन्होंने कहा था कि राज्य के हर निवासी को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा.

Sunil Jakhar की हो सकती है कांग्रेस से छुट्टी, कार्रवाई से पहले खुद ट्वीट कर कहा- आज सर कलम होगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget