एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव में 13 डॉक्टर विधायक चुने गए, क्या दिल्ली की तर्ज पर होंगे हेल्थ सेक्टर में बदलाव?

पंजाब विधानसभा चुनाव में 13 डॉक्टरों के चुनाव जीतने के बाद राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में बदलाव की उम्मीद जगी है. क्या प्रदेश के हेल्थ सेक्टर में दिल्ली की तर्ज पर होंगे बदलाव?

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections) में 13 डॉक्टरों के चुनाव जीतने के बाद राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में बदलाव की संभावना है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से चुने गए विधायकों(MLAs) में से 10 डॉक्टर हैं और यह पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने जा रही है. भगवंत मान 16 मार्च को सीएम के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं. 

नेत्र शल्य चिकित्सक बलजीत कौर (46) ने कहा, ''मुझे लगता है कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में काम किया, इसने डॉक्टरों के बीच विश्वास जगाया है. डॉक्टर उत्साहित थे और पंजाब में भी यह (दिल्ली) सुधार चाहते थे.''

BJP Punjab Election: पंजाब में BJP का वोट सिर्फ 1% बढ़ा, पिछले चुनाव से 50 उम्मीदवार ज्यादा उतारे थे

चुने गए 13 डॉक्टरों में से दो महिला चिकित्सक हैं

उन्होंने कहा, ''हमें लगा कि अगर हमारे पास यहां उचित बुनियादी ढांचा हो तो हम बेहतर सुविधा दे सकते हैं. मैं एक सरकारी नौकरी कर रही थी और वहां जो कमियां देखीं, उन्हें अब हम सुधारेंगे.'' मलोट से आप उम्मीदवार कौर ने शिरोमणि अकाली दल के हरप्रीत सिंह को 40,261 मतों के अंतर से हराया था.

राज्य विधानसभा के लिए चुने गए 13 डॉक्टरों में से दो महिला चिकित्सक हैं, जिनमें मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा और मलोट से बलजीत कौर शामिल हैं. दोनों ने आप के टिकट पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस, शिअद और बसपा से एक-एक डॉक्टर विधायक चुने गए हैं.

दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक को लेकर कही ये बात

चिकित्सा क्षेत्र से संबंध रखने वाले आप विधायकों ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की कार्यप्रणाली को देखते हुए पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे में खासा सुधार होने वाला है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी को मोहल्ला क्लीनिक जैसी विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल शुरू करने का श्रेय दिया जाता है. आप से जुड़े डॉक्टर विधायकों ने कहा कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में उनकी प्राथमिकता इस राज्य के स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को बदलाव लाना होगा.

चमकौर साहिब सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री और तीन बार के विधायक चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले नेत्र शल्य चिकित्सक चरणजीत सिंह ने कहा कि पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, ''हमें स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जरूरत है.''

इसे भी पढ़ें:

Punjab Election 2022: पंजाब में हार के बाद अकाली दल (एस) को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget