एक्सप्लोरर

PSEB 8th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, मानसा की लवप्रीत ने किया टॉप, 98 प्रतिशत बच्चे हुए पास

पंजाब बोर्ड ने 8वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. तीन लड़कियां पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रही है. सीएम मान ने इन छात्राओं को 51-51 रुपए देने की घोषणा की है. इस साल कुल पास प्रतिशत 98.01 रहा है.

PSEB 8th Class Result 2023: पंजाब बोर्ड ने आठवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट 28 अप्रैल को जारी किया गया था लेकिन इसे आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार सुबह अपलोड किया गया है. आठवीं कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं. पंजाब बोर्ड की तरफ से टॉपर्स के नामों की घोषणा भी कर दी है. मानसा की लवप्रीत कौर ने पूरे राज्य में टॉप किया है. टॉपर छात्राओं के लिए सीएम मान ने पुरस्कार का ऐलान किया है, इन्हें सरकार की तरफ से 51-51 हजार रुपए दिए जाएंगे. 

मानसा की लवप्रीत कौर पंजाब में पहले नंबर पर रही है, वही मानसा की ही गुरनकीत कौर दूसरे और लुधियाना की समरप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं है. सीएम मान ने इन टॉपर छात्राओं के लिए पुरस्कार का ऐलान करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल और सरकार शिक्षा के स्तर को दिन-ब-दिन ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना हमारी प्राथमिकता है.  

आप ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट

• रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाना होगा.
• आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर 'Result' लिंक पर क्लिक करना होगा.
• जहां आठवीं बोर्ड का रिजल्ट लिखा हुआ है, उसपर क्लिक करना होगा.
• इसके बाद अपने रोल नंबर इसमें ड़ालने होंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
• आप अपने रिजल्ट की ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी प्रिंट आउट कर अपने पास रख सकते है. 

98.01 रहा ओवरऑल रिजल्ट

आपको बता दें कि इस साल आठवीं की परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी, 2023 से 22 मार्च, 2023 तक किया गया था. इस साल कुल पास प्रतिशत 98.01 रहा है. साल 2022 में पास प्रतिशत 98.25% रहा था. 8वीं बोर्ड की परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं की फाइनल मार्कशीट उनके स्कूलों से उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: Hemkund Sahib: 20 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट, बर्फ को हटाने में जुटे सेना के जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget