एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2023: पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल से होगी दूसरे दिन की शुरुआत, इन मुद्दों को लेकर घेर सकता है विपक्ष

Punjab Budget: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत प्रश्नकाल से होगी. साथ ही 3 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जा सकते है. वही विपक्षी पार्टियां कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकती है.

Punjab News: पंजाब विधानसभा में आज के बजट सत्र की शुरूआत प्रश्नकाल से होगी. विधानसभा स्पीकर की ओर आवश्यक घोषणाओं के बाद 3 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. वही आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस होगी. बजट सत्र का दूसरा दिन काफी हंगामेदार होने के आसार है. विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दो को उठा सकती है. पिछले सत्र की बात करें तो कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार को जोरदार तरीके से घेरती नजर आई थी. 

सत्र के दूसरे दिन हंगामे के आसार
सोमवार यानि आज बजट सत्र का दूसरा दिन है. सदन में कामकाज की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी. शून्यकाल नहीं होने का मुद्दा भी उठाया जाएगा. इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और अजनाला थाने पर हमले की घटना को लेकर विपक्षी सदस्य सरकार को घेरने के मौके से चूकने वाले नहीं है. क्योंकि अभी तक पंजाब सरकार के द्वारा डैमेज कंट्रोल के लिए कोई कदम भी नहीं उठाया गया. इसके अलावा राज्यपाल और सीएम के बीच विवाद का मुद्दा भी विधानसभा में उठाया जाएगा. इस मुद्दे को लेकर पहले भी नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सीएम की आलोचना कर चुके है. ऐसे में यह मुद्दा फिर उठाया जा सकता है. इसके अलावा अजनाला थाने को घेरने के दौरान अमृतपाल सिंह द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले को लेकर भी विपक्षी दल सरकार से जवाब मांग सकते है. 

बैठक में कांग्रेस ने बनाई रणनीति
पंजाब कांग्रेस ने शनिवार को विधायक दल की बैठक बुलाकर विधानसभा सत्र के लिए रणनीति पहले ही तैयार कर ली है. इसके अलावा बीजेपी और अकाली दल भी विधायकों के संख्या कम होने के बावजूद भी सत्ता पक्ष को चुनौती देते नजर आ सकते है. अकाली दल बहिबल कलां फायरिंग मामले को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े कर सकता है. साथ ही सरकारी खजाने से आप सरकार के प्रचार विज्ञापन का मुद्दा भी बड़े जोर-शोर से उठाया जा सकता है. कुल मिलाकर विपक्ष की तैयारी को देखते हुए यहीं कहा जा सकता है कि आज का विधानसभा सत्र हंगामेदार हो सकता है.

वही आपको बता दें कि आप विधायक सर्वजीत कौर माणुके की तरफ से महिला एवं बाल विकास विभाग और समाजिक सुरक्षा का प्रस्ताव लाया जा रहा है. इसके अलावा दो अन्य प्रस्ताव विधायक गुरदित्त सिंह सेखों की ओर से लाए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: जब सोनिया के कहने पर सिद्धू ने 17 शब्दों में दे दिया था इस्तीफा, न कांग्रेस का जिक्र किया, न ही मांगी थी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget