एक्सप्लोरर

Haryana Politics: सिरसा में सियासत होगी तेज, गोपाल कांडा बीजेपी में करेंगे हलोपा का विलय! आखिर क्या बन रही रणनीति

Lok Sabha Elections 2024: हलोपा विधायक गोपाल कांडा गीतिका शर्मा केस में बरी होने के बाद अब सिरसा की सियायत पर बीजेपी की नजरें लगी है. 27 साल से बीजेपी इस जिले में जीत नहीं पाई है.

Haryana News: गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हलोपा विधायक गोपाल कांडा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी करने का फैसला सुनाया है. कांडा के बरी होने के साथ ही बीजेपी उनपर नजरें गड़ाए हुए है. क्योंकि इनेलो औऱ जेजेपी के गढ़ में कांडा ही एकमात्र विधायक है जो सिरसा लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी को फायदा पहुंचा सकते है. यानि अब बीजेपी हलोपा का अपनी पार्टी में विलय कराने का प्रयास भी करेगी. इससे पहले बीजेपी गीतिका शर्मा केस की वजह से कांडा से समर्थन लेने में हिचक रही थी. अब वो वजह भी खत्म हो गई है. 

क्या हलोपा का बीजेपी में होगा विलय
गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा पहले ही बीजेपी ज्वाइन कर चुके है वो ऐलनाबाद से उपचुनाव भी लड़ चुके है. ऐसे में गोपाल कांडा कुछ दिन पहले ही प्रदेश बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव से मुलाकात कर बीजेपी सरकार को समर्थन देने की बात कह चुके है. लेकिन अब बीजेपी चाहगी कि वो अपनी हलोपा का ही बीजेपी में विलय कर दें. लेकिन कांडा भी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते है वो हलोपा का बीजेपी में विलय शायद नहीं करेंगे. क्योंकि एनडीए के घटक दलों में उनकी पार्टी भी शामिल है. बीजेपी में विलय के सवाल पर अभी कांडा की तरफ से इनकार नहीं किया गया है लेकिन उनकी तरफ से ये जरूर कहा गया है कि वो जल्द बैठक करके अपनी पार्टी का विस्तार करेंगे. वही सूत्रों की माने तो बीजेपी अगर मंत्रिमंडल विस्तार करती है तो कांडा को कोई मंत्री पद भी सौंपा जा सकता है. क्योंकि बीजेपी हर हाल में सिरसा में खाता खोलना चाहेगी. 

खत्म हो सकता था गोपाल कांडा का कैरियर
गीतिका शर्मा सुसाइड केस में कांडा के पक्ष में आए फैसले ने उनकी राजनीतिक राहें अब आसान कर दी है. अब वो किसी भी दल में जाकर अपनी पार्टी के दम पर सियासी दांव खेल सकते है. गीतिका केस की वजह से बीजेपी ने उन्हें दरकिनार कर रखा था. अब वो भी उनका समर्थन ले सकती है. 11 साल बाद उनके माथे से गीतिका शर्मा केस का दाग हट चुका है लेकिन अगर ये फैसला उनके हक में नहीं आता तो कांडा का राजनीतिक कैरियर खत्म हो सकता था. 

चौटाला परिवार के गढ़ माना जाता है सिरसा
सिरसा जिले को चौटाला परिवार का गढ़ माना जाता है. बीजेपी के लिए ये क्षेत्र सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि इनेलो और जेजेपी का यहां दबदबा है. इनेलो की वजह से ही बीजेपी यहां 27 साल से जीत नहीं पाई है.

यह भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2023: कारगिल विजय दिवस पर आप भी जानिए सूबेदार भूपेंद्र सिंह की पूरी कहानी, ऐसे दुश्मनों का खात्मा कर लहराया था तिरंगा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget