एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: इस शख्स ने दी थी अमृतपाल को भागने की सलाह, खालिस्तानी समर्थक करना चाहता था सरेंडर!

Amritpal Singh Arrest Operation: खुफिया सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल के चाचा चाहते थे कि वो सरेंडर कर दे, लेकिन उसके साथी पपलप्रीत ने उसे फरार होने की सलाह दी. पपलप्रीत पर पुलिस ने कई मामले दर्ज किए है.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' का प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) अभी भी पंजाब पुलिस (Punjab Police) की गिरफ्त से दूर है. रोजाना उसकी नई लॉकेशन से जुड़े खुलासे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक पंजाब पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है. इस बीच शीर्ष खुफिया सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि अमृतपाल फरार होने के बाद से ही पपलप्रीत पर निर्भर था. अमृतपाल के चाचा चाहते थे कि वो सरेंडर कर दे, लेकिन पपलप्रीत ने उसे ऐसा नहीं करने दिया. सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल पपलप्रीत की ही सलाह पर फरार हुआ.

पपलप्रीत ने की छिपने में मदद

शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल के लिए नए-नए ठिकानों की तलाश भी पपलप्रीत ही कर रहा था. पटियाला में जिस बलबीर कौर के पास अमृतपाल ठहरा था, वो भी पपलप्रीत को जानती थी. CNN न्यूज की एक खबर के अनुसार, दिल्ली में कुलविंदर कौर ने भी अमृतपाल को शरण दी थी. वो भी पपलप्रीत को जानती थी. यानी अमृतपाल को शरण देने वाली ज्यादातर महिलाएं पापलप्रीत की दोस्त थीं. खुफिया सूत्रों का कहना पपलप्रीत के खिलाफ अब अंतरराष्ट्रीय जासूसी एजेंसियों से संबंधों और उनसे मिलने वाले फंड की जांच की जा रही है. पपलप्रीत संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान का भी समर्थक रह चुका है. चब्बा गांव में आयोजित सरबत खालसा में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी.

पपलप्रीत पर कई मामले दर्ज

खुफिया सूत्रों का कहना है कि पपलप्रीत पर अब देश के खिलाफ राजद्रोह, दो सूमहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और, साइबर आतंकवाद के अलावा साजिश रचने के मामले दर्ज किए गए हैं. सूत्रों का कहना है कि पपलप्रीत के पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथियों से भी संबंध है. वहीं जब अमृतपाल दुबई से भारत लौटा था तो पपलप्रीत उसके संपर्क में आया था और उसने अमृतपाल को प्रभावित करना शुरू कर दिया. वहीं अब फरार होने के लिए भी पपलप्रीत ने ही अमृतपाल को सलाह दी. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई खींचतान! सियासी अटकलों के बीच वड़िंग ने सिद्धू को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
Punjab: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी
पंजाब: भूपेश बघेल के दौरे पर कांग्रेस में सियासी खींचतान जारी, कार्यक्रमों से चन्नी गुट ने बनाई दूरी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget