एक्सप्लोरर

Panchkula Bus Accident: पंचकूला में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल

Panchkula Bus Accident: फिलहाल हादसे का कारण बस का ओवर स्पीड में होना बताया जा रहा है. वहीं, बस में ज्यादा सवारियों के होने से बस ओवरलोड होकर चल रही थी. बस ड्राइवर-कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है.

Panchkula Bus Accident: हरियाणा के पंचकूला में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार रोडवेज बस नियंत्रण खोने से पलट गई और इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूली बच्चे घायल हो गए. वहीं, एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है. सभी चोटिल लोगों पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सबका इलाज चल रहा है. वहीं, महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है. 

ओवर स्पीडिंग के कारण हुआ बड़ा हादसा
हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ. जानकारी मिल रही है कि इस सड़क हादसे की बड़ी वजह ड्राइवर द्वारा लापरवाही से हाई स्पीड में बस चलाना है. वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि ज्यादा सवारियां भरी होने से बस ओवरलोडेड थी. इसके अलावा, सड़कों की खस्ता हालत भी इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है.

बस ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड
पिंजौर बस हादसे का संज्ञान लेते हुए हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार एक्शन में आ गई है. हरियाणा सरकार ने बस के ड्राइवर यशपाल और कंडक्टर संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है.

पंचकूला बस हादसे पर आया डिप्टी कमीशनर
पंचकूला बस हादसे पर पंचकूला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया, "बस में काफी मात्रा में सवारियां सवार थीं जिसमें से कई स्कूली बच्चे थे. बस पलटने के क्या कारण हैं उसकी जांच की जा रही है. फिलहाल, हमारा मुख्य उद्देश्य राहत बचाव है. सभी बच्चे सामान्य हैं. किसी बच्चे को गंभीर चोटें नहीं आई हैं. 4 व्यस्क घायल भी यहां लाए गए हैं, जिसमें से एक 60 वर्षीय महिला है. घायल महिला को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है. एक मरीज को ICU में शिफ्ट कर रहे हैं. इसके अतिरिक्त जितने भी अन्य लोग घायल हैं वो सामान्य हैं."

यह भी पढ़ें: BJP के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी तैयारी, कुमारी शैलजा प्रदेश भर में निकालेंगी पदयात्रा, बनाया ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget