एक्सप्लोरर

'स्वतंत्रता दिवस से पहले...', पंजाब पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी नेटवर्क का पंजाब पुलिस ने भंडाफोड़ किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि हमने भविष्य के हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया है.

स्वतंत्रता दिवस के जश्न में खलल डालने की पाकिस्तानी कोशिश को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है. पुलिस ने मंगलवार (12 अगस्त) को दावा किया कि उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए राजस्थान से तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों को पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति बाद में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ गोलीबारी में घायल हो गया. उसने बताया कि इन संदिग्धों को उनके आकाओं ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्रेनेड हमले करने की जिम्मा सौंपा था.

डीजीपी ने क्या कहा?

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) जालंधर ने शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से तीन किशोरों सहित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया.

उन्होंने बताया कि इस मॉड्यूल का संचालन पाकिस्तान में बैठे बीकेआई के सरगना हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर विदेशी ‘हैंडलर’ मन्नू अगवान, गोपी नवांशहरिया और जीशान अख्तर कर रहे थे.

कहां के रहने वाले हैं आरोपी?

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर के दीदावता गांव निवासी रितिक नारोलिया और कपूरथला के गांव काला संघियां निवासी सोनू कुमार उर्फ काली के तौर पर की गई है. उसने बताया कि अन्य नाबालिग हैं.

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक हथगोला और एक .30 बोर पिस्तौल, दो कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए. उसने बताया कि इस मॉड्यूल ने सात अगस्त को एसबीएस नगर में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड से हमला किया था.

डीजीपी ने कहा कि आतंकवादियों को स्वतंत्रता दिवस से पहले की अवधि में इस तरह के हमले करने का काम सौंपा गया था.

जीशान अख्तर और मनु अगवान देता था निर्देश

उन्होंने बताया कि आरोपियों को विदेश स्थित जीशान अख्तर और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सरगना मनु अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे. अगवान पाकिस्तान स्थित बीकेआई के हरविंदर रिंदा के साथ मिलकर काम कर रहा है.

यादव ने कहा, ‘‘राजस्थान के टोंक और जयपुर जिलों से पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया और उनकी भविष्य के हमलों की साजिश को नाकाम कर दिया.’’ उन्होंने बताया कि इस मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है.

एक आरोपी ने चलाई गोली

सहायक महानिरीक्षक, सीआई जालंधर, नवजोत महल ने बताया कि अभियान के दौरान, आरोपी सोनू उर्फ काली ने पुलिस टीम पर गोली चलाने का प्रयास किया.

अधिकारी ने बताया कि आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे आरोपी सोनू गोली लगने से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि सोनू को तुरंत एसबीएस नगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह उपचाराधीन है.

अधिकारी के मुताबिक मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत नवांशहर सिटी पुलिस थाने में में मामला दर्ज किया गया है. भाषा धीरज प्रशांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ीं, 542 मामले दर्ज, सबसे आगे तरनतारन-अमृतसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget