एक्सप्लोरर

Aroosa Alam Row: अरूसा आलम और कैप्टन अमरिंदर के बीच फ्रेंड, गर्लफ्रेंड या पति-पत्नि, क्या रिश्ता है? जानिए- अरूसा की जुबानी

Aroosa Alam Row: अरूसा आलम अपने ऊपर लगे आरोपों से बेहद आहत हैं. अरूसा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अपने संबंधों पर चुप्पी तोड़ी है.

Aroosa Alam Row: कैप्टन अमरिंदर सिंह के पंजाब के सीएम पद पर इस्तीफा देने के बाद से ही पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम (Aroosa Alam) चर्चा का विषय बनी हुई हैं. कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अरूसा आलम के साथ रिश्तों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने तो अरूसा आलम के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ संबंधों की जांच का दावा भी किया है. अरूसा आलम ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रिश्तों पर चुप्पी तोड़ी है. 

अरूसा आलम का कहना है कि वह आईएसआई के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर भारतीय एजेंसियों की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं. साथ ही आलम ने इन आरोपों को अपमानजनक और बेहद निराशाजनक बताया. आलम ने कहा, ''अगर भारत की केन्द्रीय एजेंसियां इस मामले की जांच करना चाहती हैं तो मैं सहयोग करने को तैयार हूं. भारत मेरे खिलाफ आधारहीन प्रोपगैंडा की जांच करने के लिए किसी तीसरे देश के जांचकर्ताओं की भी मदद ले सकता है.''

क्या भारत सरकार ने की थी जांच

आलम का दावा है कि भारत सरकार की जांच के बाद ही उन्हें वीजा मिला था. उन्होंने कहा, ''16 साल पहले जब किन्हीं कारणों से मुझे भारतीय वीजा देने से मना कर दिया गया था, उस वक्त भारत सरकार ने ऐसी जांच की थी और बाद में वीजा जारी किया गया था.''

बता दें कि अरूसा आलम और कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुलाकात 2004 में हुई थी. बीते 16 साल के दौरान अरूसा आलम लंबे समय तक भारत में रही हैं. अरूसा आलम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते हुए उनके सरकारी और निजी आवास पर भी ठहरा करती थीं.

अरूसा और अमरिंदर के बीच क्या है संबंध?

अरूसा ने हालांकि पहली बार कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अपने संबंधों पर चुप्पी तोड़ी और उन्हें अपना अच्छा दोस्त करार दिया. अरूसा का कहना है कि कैप्टन साहब अभी भी उनके अच्छे मित्र हैं. अरूसा ने कहा, ''हम सिर्फ दोस्त हैं. हम एक-दूसरे के लवर नहीं हैं. जब पहली बार हमारी मुलाकात हुई थी तो मेरी उम्र 56 साल थी और कैप्टन 66 साल के थे. हम दोस्त हैं और सोलमेट हैं.''

अरूसा आलम ने इस दौरान कैप्टन के परिवार से मिलने का जिक्र भी किया. पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा, ''मेरी और कैप्टन साहब की मुलाकात उस मोड़ पर हुई जहां प्यार मायने नहीं रखता. हम अच्छे दोस्त हैं. मेरी कैप्टन साहब की मां, बहन से भी मुलाकात हुई है.''

अरूसा आलम पिछले साल नवंबर में आखिरी बार भारत के दौरे पर आई थीं. अपने ऊपर लगे आरोपों से आहत होकर अरूसा आलम ने अब कभी भारत वापस नहीं आने की बात कही है.

Navjot Singh Sidhu ने कैप्टन अमरिंदर पर बोला हमला, बीजेपी के वफादार सीएम होने का आरोप लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget