एक्सप्लोरर

Old Pension Scheme: हरियाणा में कर्मचारियों के प्रतिनिधि से चर्चा के लिए समिति का गठन, मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार करने के दूसरे दिन सोमवार को सरकार ने पुरानी पेंशन योजना पर विचार करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी.

Chandigarh : हरियाणा सरकार ने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से चर्चा के लिए सोमवार को एक समिति का गठन किया. यह कदम हरियाणा पुलिस की ओर से पंचकुला में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए प्रदर्शन कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों के एक बड़े समूह को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करने के एक दिन बाद आया है.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित

एक आदेश के अनुसार राज्य सरकार ने एक जनवरी 2006 या उसके बाद भर्ती हुए सरकारी कर्मचारियों के संबंध में नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना की मांग पर चर्चा के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया है. कमेटी के अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे. अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त विभाग) और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अन्य सदस्य होंगे. हरियाणा सरकार के कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग लंबे समय से की जा रही है.

विजेंद्र धारीवाल ने की सरकार से बातचीत 

कर्मचारियों के एक संगठन ने सोमवार को इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत की. इसका नेतृत्व पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल ने किया. सरकार ने समिति से इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए समिति से पांच सदस्यों को प्रतिनियुक्त करने को कहा है. धारीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि समिति की पहली बैठक तीन मार्च को होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ सोमवार शाम यहां पहले दौर की बैठक हुई. इसके बाद सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि सरकार ने लंबे विचार-विमर्श के बाद समिति गठित करने का फैसला किया है. एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है जो 3 मार्च को हमारे निकाय के साथ बैठक करेगी. हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमारी केवल एक ही मांग है - पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना. धारीवाल ने सवाल किया कि पांच राज्यों में इसे बहाल कर दिया गया है. तो इसे हरियाणा में बहाल क्यों नहीं किया जा सकता? 

रविवार को कर्मचारियों को आई चोट का मुद्दा भी उठाया

उन्होंने कहा कि हमने नई पेंशन योजना में खामियों की ओर इशारा किया. हमने सरकार के ध्यान में यह भी लाया कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने से बड़ा वित्तीय बोझ पड़ेगा, यह सही नहीं है. रविवार को हुई पुलिस कार्रवाई पर धारीवाल ने कहा कि कल, हमने यहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की थी. हमने आज अपनी बैठक के दौरान उठाया कि क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की कार्रवाई उचित है? हमने मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया कि 20-25 कर्मचारियों को चोटें आईं, जिनमें सिर की चोटें भी शामिल थीं. उनकी क्या गलती थी ? यह कार्रवाई पंचकुला-चंडीगढ़ सीमा पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों के केंद्र शासित प्रदेश में घुसने और हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की कोशिश के बाद हुई.

बीजेेपी शासित किसी राज्य ने नहीं बहाल की ओपीएस

विपक्षी कांग्रेस ने कर्मचारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला बोला और कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार राज्य को लाठी और गोलियों से चलाना चाहती है. कांग्रेस ने यह भी आश्वासन दिया कि सत्ता में आने पर वह पुरानी पेंशन योजना को बहाल करेगी. हरियाणा विधानसभा के चुनाव 2024 में होने हैं. पुरानी पेंशन योजना की बहाली पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में एक प्रमुख चुनावी मुद्दे के रूप में उभरी, जहां कांग्रेस ने पिछले साल के विधानसभा चुनावों में भाजपा को बाहर कर दिया था. अभी तक किसी भाजपा शासित राज्य ने पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की है. पुरानी पेंशन योजना, जिसके तहत सरकार द्वारा पूरी पेंशन राशि दी जाती थी, को 1 अप्रैल, 2004 से देश में बंद कर दिया गया था. हालांकि, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत पेंशन राशि अंशदायी है, जो उसी वर्ष से लागू है.

ये भी पढ़ें : -Haryana Budget 2023: हरियाणा का बजट सत्र आज से शुरू, खट्टर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget