एक्सप्लोरर

Haryana News: नूंह में सेप्टिक टैंक में डूबने से आठ साल के नाबालिग समेत तीन की मौत, बच्चे को बचाने उतरे थे पिता और भाई

खेलते समय आरिज टैंक के ढक्कन पर चढ़ा तो वह टूट गया और वह उसमें गिर गया. आरिज के पिता सिराजू (30) और सिराजू के भाई सलामू (35) उसे बचाने उतरे जिसमें तीनों की दम घुटने से मौत हो गई.

हरियाणा (Haryana) के नूंह (Nuh) जिले में एक ‘सेप्टिक टैंक’ में डूबने से आठ साल के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को जिले के पुनहाना प्रखंड के बिछोर गांव में हुई. पुलिस के मुताबिक बालक के खेलते समय गलती से टैंक में गिर जाने के बाद उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति उसे बचाने के लिए उसमें गए. इस घटना में तीनों की मौत हो गई.

कैसे टैंक में गिरा बच्चा
ग्रामीणों के अनुसार बिछोर गांव के ही निवासी दीनू के घर के बाहर 20 फुट गहरा ‘सेप्टिक टैंक’ बनाया गया था. टैंक को पत्थर से ढक दिया गया था. मंगलवार को उस टैंक के पास दीनू का आठ साल का पोता आरिज खेल रहा था. खेलते समय जब आरिज टैंक के ढक्कन पर चढ़ा तो वह टूट गया, और आरिज उसमें गिर गया.

UP Breaking News Live: UP में विधानपरिषद चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, हार्दिक पटेल होंगे BJP में शामिल

दम घुटने से हुई मौत
गिरने की आवाज सुनकर आरिज के पिता सिराजू (30) और सिराजू के भाई सलामू (35) भी उसे बचाने के लिए उतरे. जब कोई टैंक से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने कहा कि तीनों की दम घुटने से मौत हो गई. हालांकि परिवार ने इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

पुलिस ने क्या कहा
पुनहाना के पुलिस उपाधीक्षक शमशेर सिंह ने कहा, "चौंकाने वाली घटना हुई लेकिन परिवार और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित नहीं किया. उन्होंने शवों को दफना दिया क्योंकि उनका दावा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन, हम मामले की जांच कर रहे हैं."

Jodhpur में कक्षा 12वीं के साइंस रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी, इतने प्रतिशत अंकों के साथ रहीं अव्वल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget