एक्सप्लोरर

Punjab: तरन तारन में NIA ने मारा छापा, हेरोइन तस्करी मामले में 1.27 करोड़ बरामद

NIA Raid in Tarn Taran: एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले अमृतपाल सिंह के परिसरों में छापेमारी के दौरान नकदी के अलावा डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

NIA Raid in Tarn Taran: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) से अटारी (Attari) सीमा के माध्यम से 102 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी के मामले में प्रमुख आरोपी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के परिसर पर छापेमारी कर 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि अप्रैल में बरामद की गई हेरोइन की इस खेप को अफगानिस्तान स्थित सप्लायर्स ने मुलेठी में छिपाकर रखा था.

एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि पंजाब के तरन तारन जिले के रहने वाले अमृतपाल सिंह के परिसरों में छापेमारी के दौरान नकदी के अलावा डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज बरामद हुए हैं.

एनआईए हेरोइन की तस्करी के सिलसिले में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक विपिन मित्तल के अलावा राजी हैदर जैदी और आसिफ अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर चुकी है. एनआईए ने जैदी और अमृतपाल सिंह के बीच वित्तीय लेन-देन का भी पता लगाया है. 

कस्टम विभाग ने अप्रैल 2022 में अफगानिस्तान से मुलेठी की आड़ में सप्लाई की गई 700 करोड़ रुपये की हेरोइन अटारी बॉर्डर पर बरामद किया था. बरामद 102 किलो हेरोइन मुलेठी की 340 बोरियों में भरकर भेजी गई थी. कस्टम टीम को इस हेरोइन की जांच करने में ही 24 घंटे से अधिक समय लग गया था.

ये भी पढ़ें- Punjab News: सीएम Bhagwant Mann का आरोप- सरकार के कामकाज में राज्यपाल कर रहे 'हस्तक्षेप', राजभवन ने दिया ये जवाब

पहले कस्टम विभाग ने दर्ज किया था मामला

अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर की अलेम नाजिर कंपनी ने चेकपोस्ट पर 340 बोरियों में मुलेठी की सप्लाई भेजी थी. यह खेप ट्रांसपोर्ट खेबर एजेंसी के शिनवारी कोटला के रहने वाले कायूम उल्लाह ने यहां पहुंचाई थी.

बरामदगी के बाद कस्टम विभाग ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी, लेकिन 30 जुलाई 2022 को एनआईए ने इस जांच को अपने हाथों में ले लिया था. इसी सिलसिले में तरन तारन में आईईएलटीएस और टूर एंड ट्रैवल का काम करने वाले अमृतपाल सिंह के ऑफिस और घर से एनआईए ने 1.27 करोड़ रुपये बरामद किए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget