एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को साधने में जुटी BJP, अक्टूबर से पहले भरे जाएंगे ये पद

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की बीजेपी सरकार युवाओं के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार ने यहां रिक्त पदों पर बहाली का फैसला किया है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा सरकार विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरने की तैयारी कर रही है. ये रिक्त पद नियमित भर्तियों या फिर हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड  (HKRNL) के जरिए भरे जाएंगे. बता दें कि यह प्रक्रिया ऐसे समय में शुरू होने वाली है जब इसी साल के अंत में राज्य में विधानसभा (Assembly Elections) के चुनाव हैं. इतना ही नहीं भर्ती में तेजी लाने के लिए सरकार ने नियमों में भी ढील दी है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग को निर्देश दिया गया है कि चयनित उम्मीदवारों के पूर्ववर्ती अनिवार्य सत्यापन की जांच किए बिना भर्तियां की जाएं. पूर्ववर्ती सत्यापन भर्ती के दो महीने के बाद और  30 सितंबर, 2024 से पहले होगी.

इन पदों पर होने वाली हैं भर्तियां
सीएम नायब सिंह सैनी सरकार ने हाल ही में पुलिस विभाग में 6,000 कांस्टेबलों की भर्ती की घोषणा की थी. इसके अलावा विभिन्न विभागों में 15,755 पदों के लिए भी विज्ञापन दिया गया था. इनमें 5,208 क्लर्क, 1,100 जेल वार्डर, 3,107 ग्राम सचिव, 433 सहकारी उप-निरीक्षक, 1,440 पटवारी, 981 जूनियर इंजीनियर, 1,236 राजस्व पटवारियों और 517 जूनियर इलेक्ट्रिक इंजीनियर के अलावा कुछ अन्य पद शामिल हैं. 

50 हजार रिक्तियां भरने की घोषणा हुई थी
बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि सरकार अगस्त के अंत तक 50,000 पद पर नियुक्तियां करेगी. लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने बेरोजगारी का मुद्दा जोर-शोर से उठाय था. विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया था कि बेरोजगारी कम करने के लिए बीजेपी की सरकार ने पर्याप्त कदम नहीं उठाए. उन्होंने यहां तक दावा किया था कि इस बीजेपी सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर 1 बना दिया है. उन्होंने कहा था कि हरियाणा में बेरोजगारी दर 34 प्रतिशत से अधिक है. सरकारी विभागों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली हैं. लेकिन सरकार इन रिक्त पदों को भरने के प्रति गंभीर नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Haryana Election 2024: BSP और INLD के बीच सीटों का फॉर्मूला तय, अभय चौटाला बोले- 'बीजेपी और कांग्रेस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget