एक्सप्लोरर

Haryana News: 'जब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था तब...', CM सैनी का JJP नेता दुष्यंत चौटाला पर हमला

Haryana Politics: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने दुष्यंत चौटाला पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का उन्होंने आनंद लिया और अब बाहर हुए हैं तो उन्हें दिक्कतें हो रही हैं पूरा प्रदेश देख रहा है.

Nayab Singh Saini on Dushyant Chautala: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की ओर से राज्यपाल को लिखी चिट्ठी को लेकर हमला बोला है. दुष्यंत चौटाला के विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग पर सीएम सैनी ने उन्हें घेरते हुए कहा है कि जब विधानसभा सत्र बुलाया गया था तो वो कहां थे? मुख्यमंत्री सैनी ने विधानसभा का सत्र बुलाने और फिर से विश्वासमत हासिल करने का दावा किया है. 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ''अभी एक महीने पहले ही विधानसभा सत्र बुलाया था, तब दुष्यंत चौटाला कहां थे? वो तो उस सत्र में नहीं पहुंचे. हम सत्र बुलाएंगे और विश्वास मत भी हासिल करेंगे. अभी एक महीने पहले ही विश्वासमत हासिल किया है. ऐसे में ज्यादा जल्दी नहीं होनी चाहिए. समय आएगा तो जरुर करेंगे.'' 

सीएम नायब सिंह सैनी का दुष्यंत चौटाला पर हमला

दुष्यंत चौटाला के उस बयान पर कि कोई भी विपक्ष अगर सरकार बनाने का प्रयास करता है तो हम उसका साथ देंगे. इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ''बिल्कुल कोई दे सकता है. उनकी इच्छा है कि वो विपक्ष का साथ देंगे. सरकार का उन्होंने आनंद लिया है और अब सरकार से बाहर हुए हैं तो इस प्रकार की दिक्कतें उन्हें आ रही हैं. पूरा प्रदेश भी देख रहा है. प्रदेश के लोग भी जानते हैं. ऐसे में उन्हें चुनाव की चिंता करनी चाहिए. वो लोगों का जनविश्वास खो चुके हैं. अब उनके पास लोगों का भरोसा नहीं रहा. आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा कि जो प्रत्याशी उन्होंने खड़े किए वो किस स्थान पर रहेंगे.''

दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

बता दें कि जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने राज्य की सियासी स्थिति को लेकर राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितिओं को देखते हुए यह स्पष्ट है कि वर्तमान राज्य सरकार अल्पमत में है. इसे देखते हुए मैंने हरियाणा के महामहिम राज्यपाल महोदय जी को पत्र लिखकर विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है. हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल द्वारा सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं.''  

बता दें कि हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों के नायब सिंह सैनी सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. 7 मई को तीनों विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान किया था. इस सियासी घटनाक्रम के बाद पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी दावा करते हुए कहा है कि उनके पास बहुमत हैं. उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए विधानसभा चुनाव कराने की मांग भी की है.

ये भी पढ़ें:

Haryana Lok Sabha Elections: कुमारी शैलजा का BJP पर निशाना, 'यह कैसी डबल इंजन की सरकार है जिसमें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget