एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu ने चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, कहा- चुनाव से पहले दिया जा रहा 'लॉलीपॉप'

Punjab News: पंजाब सरकार ने चुनाव से कुछ महीनों पहले बिजली के दरों में कटौती की है. सिद्धू इसी बात को लेकर सीएम पर हमलावर हो गए हैं.

Punjab News: पंजाब में अपनों के बीच ही घिरी कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें कम होती नज़र नहीं आ रही है. पंजाब कांग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) एक बार फिर से चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर बरसे हैं. चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) द्वारा सस्ती बिजली करने के फैसले को सिद्धू ने चुनाव से दो महीने पहले 'लॉलीपॉप' करार दिया है. सिद्धू ने लोगों को कहा है कि उन्हें सिर्फ पंजाब की भलाई वालों को ही वोट करना चाहिए.

पंजाब सरकार ने सोमवार को 7 किलोवॉट के लोड तक बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट कटौती करने का एलान किया था. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने कहा, ''चुनाव से दो महीने पहले लोगों को लॉलीपॉप दो. सवाल यह है कि सरकार इसे लाएगी कहां से. क्या सिर्फ आपका इरादा सरकार बनाने का है और उसके लिए आप झूठे वादे कर रहे हैं. पंजाब के कल्याण का रास्ता रोडमैप से निकलेगा.''

पंजाब: चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने दिया तोहफा, बिजली दरों में की प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती

सरकार पर लगातार हमले बोल रहे हैं सिद्धू

सिद्धू यहीं नहीं रूके और उन्होंने आगे कहा, ''पंजाब सरकार पर पांच लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. अगर लोगों को लगता है कि सरकार इस कर्ज को चुका देगी तो यह गलतफहमी है. लोगों को ऊपर भार बढ़ने वाला है. अगर खजाना भरा है तो फिर टीचर्ज की सैलरी 50 हजार रुपये प्रति महीना क्यों नहीं कर दी जाती.''

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले कई महीनों से राज्य में अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इससे पहले सिद्धू ने चन्नी सरकार के कुछ फैसलों पर विरोध जताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सिद्धू की मांगों को हालांकि चन्नी सरकार ने मान लिया था और उन्होंने अपने पद पर बने रहने का फैसला किया.

Punjab Politics: चन्नी सरकार ने बिजली की रेट में कटौती की, AAP ने कहा- ये ‘चुनावी जुमला’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget