एक्सप्लोरर

Punjab Politics: चन्नी सरकार ने बिजली की रेट में कटौती की, AAP ने कहा- ये ‘चुनावी जुमला’

Punjab Politics: पंजाब सरकार के बिजली के शुल्क को कम करने के फैसले को आम आदमी पार्टी ने 'चुनावी स्टंट' करार दिया है. आप पार्टी ने पंजाब सरकार सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं.

Punjab Politics: पंजाब सरकार (Punjab Government) के बिजली के शुल्क को कम करने के फैसले को 'चुनावी स्टंट' करार देते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने सोमवार को आरोप लगाया कि यह कदम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मतों को “खरीदने” के उद्देश्य से उठाया गया है. पार्टी मुख्यालय में यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंजाब में पार्टी के राजनीतिक मामलों के सह-संयोजक राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने राज्य के लोगों को भी मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (Congress government) के जाल में न फंसने को लेकर आगाह किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के पिछले साढ़े चार वर्षों में विभिन्न मोर्चों पर अपनी विफलताओं को छिपाने और उन्हें “गुमराह व बेवकूफ” बनाकर वोट सुरक्षित करने के लिए चुनाव से कुछ महीने पहले बिजली दरों में कटौती की है. आप नेता ने बिजली दरों में कटौती को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री का उपहास करते हुए कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि चन्नी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब के लोगों को मुफ्त और निर्बाध बिजली मुहैया कराने के वादे से ‘डर’ गए थे. यह बयान पंजाब कैबिनेट द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कमी करने का फैसला करने के तुरंत बाद आया. फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लोगों के लिए ‘दीपावली का एक बड़ा उपहार’ है.

राघव चड्ढा ने लगाया ये बड़ा आरोप 

चड्ढा ने आरोप लगाया, “यह अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी साहब का चुनावी स्टंट और जुमला है. बिजली दरों में कटौती का फैसला लोगों को बेवकूफ बनाने और उनका वोट हासिल करने के इरादे से लिया गया है.” उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री का ‘चुनावी स्टंट’ चालू वित्त वर्ष के अंत तक खत्म हो जाएगा क्योंकि संशोधित बिजली शुल्क केवल 31 मार्च, 2022 तक ही प्रभावी रहेगा. चड्ढा ने कहा, “मैं पंजाब के लोगों को सावधान करना चाहता हूं कि वे चन्नी साहब के ‘चुनावी स्टंट’ और ‘चुनावी जुमले’ के झांसे में न आएं. वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह आपका वोट खरीदना चाहते हैं.”

ये भी पढ़ें :-

Jinnah Controversy: कांग्रेस नेता ने जिन्ना को बताया देश का गद्दार, कहा- अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दे भगवान

Raju Srivastav ने Aryan Khan को बताया नशेड़ी, अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी पर भी कसा तंज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget