एक्सप्लोरर

Nuh Violence News: नलहरेश्वर मंदिर में परिवहन मंत्री ने किया जलाभिषेक, श्रद्धालुओं ने यहीं छुपकर बचाई थी जान, पहाड़ी से हो रही थी फायरिंग

31 जुलाई को हिंसा के दौरान जिस मंदिर में श्रद्धालुओं ने छुपकर अपनी जान बचाई थी परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वहां पहुंचकर जलाभिषेक किया. उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मंगलवार को नूंह के नलहरेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. नलहरेश्वर शिव मंदिर वहीं मंदिर है जहां 31 जुलाई को हिंसा के दौरान लोग फंस रह गए थे. परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा यहां शिव मंदिर में जलाभिषेक किया. इस दौरान शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश देती है. हिंसा के बाद स्थिति सामान्य हो गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं. सरकार का स्पष्ट आदेश है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए.

लोगों ने मंदिर में छुपकर बचाई थी जान
नलहरेश्वर शिव मंदिर वहीं मंदिर है जिसमें हिंसा वाले दिन करीब 2500 लोगों ने शरण ली थी. मंदिर के बाहर पहाड़ियों से पत्थरबाजी हो रही थी और गोलियां चल रही थी. जिस वजह से लोग मंदिर में फंस गए थे. सभी लोग डरे सहमे हुए थे. काफी संख्या में उपद्रवी ने मंदिर के पीछे और दोनों साइड में पहाड़ियों में छुपे हुए थे. जहां से उन्होंने श्रद्धालुओं पर पथराव और फायरिंग की थी.गृह मंत्री अनिल विज ने खुद बताया था कि उनके पास किसी निजी व्यक्ति ने सूचना दी थी कि हजारों लोग मंदिर में फंसे है जिसके बाद उन्होंने एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ममता सिंह को इस बारे में जानकारी दी. ममता सिंह ने पुलिस टीम को लीड करते हुए लोगों को मंदिर से बाहर निकाला. 

6 लोगों की हुई थी मौत 
नूंह में पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद की धार्मिक यात्रा को रोकने की कोशिश के दौरान झड़प हो गई थ. गुरुग्राम में झड़प की घटनाएं सामने आईं. इस दौरान दो होम गार्ड और एक मौलवी सहित छह लोगों की मौत हो गई थी. वहीं नूंह घटना के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई थी. नूंह, पुन्हाना, नगीना, पिंगनवा में कई घरों को गिराया गया था. जिसके बादग हाईकोर्ट की ओर से सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था. 

यह भी पढ़ें: All School Closed: हरियाणा में आज बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल, इस वजह से लिया गया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget