एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में रहती हैं सबसे ज्यादा वीर शहीदों की विधवाएं, केरल दूसरे तो यूपी तीसरे नंबर पर, जानें रक्षा मंत्रालय के आंकड़े

Punjab News: पंजाब में सबसे ज्यादा सैनिकों की विधवाएं रहती हैं. इन्हें वीर नारी कहकर संबोधित किया जाता है. देशभर में सैनिकों के विधवाओं की संख्या 6,98,252 लाख है. केरल दूसरे और यूपी तीसरे नंबर पर है.

Punjab News: पंजाब देशभर में एक बार फिर चर्चा का विषय बना है. क्योंकि देशभक्ति के मामले में प्रदेश का कोई सानी नहीं है. देश के लिए हंसते-हसंते बलिदान देने वालों में पंजाब प्रदेश के अन्य राज्यों से ऊपर है. रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों से पता चला है कि पंजाब में युद्ध या सैन्य ऑपरेशन में शहीद हुए सैनिकों की सबसे ज्यादा विधवाएं रहती हैं. सेना में इन्हे वीर नारी कहकर संबोधित किया जाता है. पंजाब में पूर्व सैनिकों की पंजीकृत वीर नारियों की संख्या 74,253 है.

देशभर में वीर नारियों की संख्या 6,98,252 लाख 
रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सशस्त्र बलों के सैनिकों की लगभग 3 लाख वीर नारियां हैं. वहीं देशभर में वीर नारियों की संख्या 6,98,252 लाख है. जिसमें से पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड में करीब 2,99,314 वीर नारी रहती हैं. रक्षा मंत्रालय के अनुसार वीर नारियों की ये संख्या सिर्फ आंतक विरोधी अभियानों में मारे गए सैनिकों की पत्नियों की ही नहीं बल्कि इनमें उन विधवा महिलाओं की संख्या भी शामिल है जिनके सैनिक पति की मृत्यु किसी अन्य कारणों से भी हुई है. 

वीर नारियों की संख्या में केरल दूसरे, यूपी तीसरे नंबर पर
पंजाब में सशस्त्र बल कर्मियों की वीर नारियों की संख्या सबसे अधिक है. यहां वीर नारियों की संख्या 74,253 है जो कुल वीर नारियों की संख्या का 10.63 फीसदी है. तो वहीं केरल दूसरे तो उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर है. वहीं बात करें हरियाणा की तो रक्षा मंत्रालय की सूची के अनुसार हरियाणा छठे नंबर पर है. यहां सैनिकों की विधवाओं की संख्या 53,546 है. उत्तर-पश्चिमी राज्यों का सशस्त्र बलों में जनशक्ति के मामले में एक बड़ा योगदान है.

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में दी ये जानकारी
लोकसभा में सांसद सुनील दत्तात्रेय तटकरे ने पूर्व सैनिकों की विधवाओं के कल्याण के बारे में सवाल किया था. जिसपर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा को बताया कि वीर नारियां पेंशन की हकदार हैं. जिसे हर 5 साल में ओआरओपी के तहत संशोधित भी किया जाता है. इसके अलावा पारिवारिक पेंशन भी महंगाई राहत से जुड़ी हुई है, जिसे हर 6 महीने में संशोधित किया जाता है. साल 2022 में शहीद सैनिकों की 32 विधवाओं को अनुकंपा नौकरी भी दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: पंजाब में I.N.D.I.A अलायंस में फूट! AAP से गठबंधन नहीं चाहते कांग्रेस नेता, कहा- 'NOTA से भी...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget