एक्सप्लोरर

NDA को कितनी सीटें...मनोहर लाल खट्टर ने बता दिया नंबर, किसकी बढ़ा दी टेंशन?

Lok Sabha Elections: हरियाणा पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब तक हुए चुनावों में एनडीए ने 360-370 सीटें जीती हैं. अब जैसे ही सातवें चरण का चुनाव पूरा होगा, हम 400 का आंकड़ा पार कर लेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: हरियाणा में छठे चरण में 25 मई को प्रदेश की सभी 10 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार (28 मई) को चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि एनडीए ने अब तक हुए लोकसभा चुनाव के छह चरणों में 360-370 सीटें जीती हैं और सातवें दौर के बाद 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा.

पंचकुला में पार्टी की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि बीजेपी हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में वापसी करेंगे.

हम 400 का आंकड़ा पार कर लेंगे- मनोहर लाल 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ''अब तक हुए चुनावों में एनडीए ने 360-370 सीटें जीती हैं. अब जैसे ही सातवें चरण का चुनाव पूरा होगा, हम 400 का आंकड़ा पार कर लेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनेगी. बीजेपी हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें भी बरकरार रखेगी. कांग्रेस पूरे चुनाव में घबराई हुई दिखाई दी और यही उसकी हार का सबसे बड़ा कारण होगा.''

हरियाणा सरकार को लेकर क्या बोले मनोहर लाल?

हरियाणा सरकार की स्थिरता के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के पास बहुमत है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी. उन्होंने कहा, '' 88 (सदस्यीय हरियाणा विधानसभा) में हमारे 45 विधायक हैं और हमारी सरकार बहुमत में है. हमारे पास दो जेजेपी, एक हिलोपा और तीन निर्दलीय विधायक हैं. हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है.'' 

उन्होंने 25 मई को हरियाणा में हुए लोकसभा चुनाव में कथित फर्जी वोटिंग का मुद्दा भी उठाया. रोहतक और सिरसा के अलावा अन्य जिलों में भी फर्जी वोटिंग के मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा, यदि कोई भी (राज्य सरकार का) कर्मचारी फर्जी मतदान में शामिल पाया जाता है, तो उनके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले, पूर्व सीएम खट्टर ने बादशाहपुर के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद के आवास का दौरा किया, जिनकी शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दुख प्रकट किया.

ये भी पढ़ें:

राम रहीम हुआ बरी तो पूर्व CM चन्नी ने BJP से पूछा सवाल, 'जब चुनाव आते हैं तो ऐसा क्यों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget