एक्सप्लोरर

Ludhiana West Bypoll 2025: लुधियाना वेस्ट उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, जानें- किसके बीच होगा कड़ा मुकाबला?

Ludhiana West Assembly Bypoll 2025: लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के कारण खाली हो गई थी. इस सीट पर मतदान 19 जून को मतदान होगा.

Ludhiana West Assembly By-Election 2025: पंजाब विधानसभा की लुधियाना पश्चिम सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया. शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ घंटे पहले, प्रमुख राजनीतिक दलों-आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की पुरजोर तरीके से कोशिश की.

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट आप के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का जनवरी में निधन होने के कारण खाली हो गई थी. लुधियाना पश्चिम सीट पर मतदान 19 जून को सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे समाप्त होगा. मतगणना 23 जून को होगी. इस सीट के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनके भाग्य का फैसला 1.74 लाख मतदाता करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के लिए कुल 194 मतदान केंद्र होंगे.

'आप' से मैदान में हैं संजीव अरोड़ा

राज्य में सत्तारूढ़ ‘आप’ ने उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है. अरोड़ा लुधियाना के उद्योगपति हैं और अपने सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. वह ‘कृष्ण प्राण ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट’ चलाते हैं. अरोड़ा 2022 से राज्यसभा के सदस्य हैं.

विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु (51) पर दांव लगाया है. आशु 2012 और 2017 में दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें गोगी ने 7,512 मतों के अंतर से हराया था. आशु पिछली कांग्रेस सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं.

बीजेपी ने जीवन गुप्ता को उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है. वह पंजाब बीजेपी की कोर कमेटी के सदस्य हैं. वह इससे पहले पार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव रह चुके हैं.

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने उपचुनाव के लिए परोपकर सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है. घुम्मन पेशे से वकील हैं और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget