एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: फरीदकोट से टिकट मिलने पर आई हंसराज हंस की पहली प्रतिक्रिया, पीएम मोदी का जिक्र कर जानें क्या कहा?

Punjab Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली से बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने भरोसा जताया है कि वह फरीदकोट लोकसभा सीट से चुनावी जीत हासिल करने में सफल होंगे. 

Punjab Lok Sabha Elections 2024: पंजाबी सिंगर और उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद हंसराज हंस दिल्ली से दोबारा टिकट न मिलने पर निराश हुए थे, लेकिन बीजेपी इसकी भरपाई कर दी है. बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने हंसराज हंस को इस बार पंजाब के फरीदकोर्ट से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है. पार्टी की ओर से शनिवार को जारी आठवीं सूची में उनका नाम शामिल है. 

फरीदकोट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी बनाए जाने पर हंसराज हंस ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, "पार्टी द्वारा मुझ पर भरोसा जताकर फरीदकोट लोकसभा से टिकट देने के लिए मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, पार्टी अध्यक्ष श्री जय प्रकाश नड्डा जी और पंजाब अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ जी का बहुत आभारी हूं."

दरअसल, इस बार बीजेपी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर सात में से छह सिटिंग सांसदों को टिकट नहीं दिया है. उनके बदले नये प्रत्याशियों पर पार्टी ने दांव खेला है. सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को तीसरी बार लगातार दिल्ली से टिकट दिया है. उन्हें उत्तर पूर्व दिल्ली से एक बार फिर चुनाव लड़ने के प्रत्याशी बनाया है. माना जा रहा है कि उन्हें पूर्वांचल के मतदाताओं को ध्यान रखते हुए पार्टी से फिर से प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया.

इस बार दिल्ली में पार्टी ने हंसराज हंस का टिकट काटकर उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है.  

बीजेपी ने पंजाब में इन्हें बनाया प्रत्याशी

पंजाब से कुल 13 सांसद हैं, जिनमें में से बीजेपी से आठवीं सूची में छह प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. इस सूची के मुताबिक हंसराज हंस को फरीदकोट लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. उन्होंने भरोसा जताया है कि वो इस सीट पर चुनावी जीत हासिल करेंगे. इसके अलावा, गुरुदासपुर सीट से सनी देओल का टिकट काटकर बीजेपी ने यहां से दिनेश सिंह बब्बू को प्रत्याशी बनाया है.

हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू और कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू को क्रमशा जालंधर और लुधियाना से टिकट दिया है. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर पर बीजेपी ने पटियाला सीट से टिकट दिया है.

2019 में बीजेपी दो सीटों पर जीत हासिल की थी

बता दें कि साल 2019 लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उस समय कांग्रेस पंजाब में सत्ताधारी पार्टी थी. कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सीएम थे. कांग्रेस को लोकसभा की 13 सीटों में से आठ पर जीत हासिल हुई थी. शिरोमणी अकाली दल को दो और बीजेपी को भी दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी. आम आदमी पार्टी का पंजाब में खाता खुला था और उसने एक सीट पर जीत दर्ज की थी.

Delhi Traffic Advisory: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में महारैली, जाम से बचने के लिए आज इन रास्तों से न गुजरने में है भलाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget