एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी-जेजेपी में खींचतान पर पूर्व CM ओपी चौटाला का बयान, '2024 से पहले टूट जाएगा गठबंधन'

Pundri News: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को जमकर घेरा है. उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ने पूरे प्रदेश में विकास नहीं विनाश कर दिया है.

Haryana News: हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी के बीच चल रही खींचतान के बीच इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Om Prakash Chutala) का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 2024 से पहले ही बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन टूट जाएगा. जेजेपी पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा, 'कुछ लोग सत्ता के लालच में पार्टी छोड़कर चले गए थे, रास्ता भटक गए थे, अब वो पछता रहे हैं, और वापस भी आना चाहते हैं.' 

‘भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है’

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने बीजेपी-जेजेपी गठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'प्रदेश में सरकार कहां है? अधिकारी ही जनता पर राज कर रहे हैं. पूरे प्रदेश में विकास नहीं विनाश कर दिया है. प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार, लूटपाट और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है.'

‘जी-हजूरी में लगी कांग्रेस’

चौटाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय कांग्रेस बीजेपी की सरकार की जी हजूरी में लगी है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो ऐसा लगता है कि सरकार के मिले हुए है. चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा ना हो जाए कि कांग्रेस और बीजेपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने लग जाए. उन्होंने कहा कि जो हरियाणा पहले दूसरे प्रदेशों को कर्ज देता था आज खुद वो कर्जदार हो गया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस पर आपस में मिले होने के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि दोनों पार्टियों ने लोगों को अंधेरे में रखा है. डीएलएफ मामले ने दोनों पार्टियों की पोल खोलकर रख दी है.

इनेलो को मिल रहा समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने कहा कि प्रदेश में इनेलो की पैदल परिवर्तन यात्रा चल रही है. जिसे गांवों, शहरों में लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है. दूसरे दलों के नेता भी अपनी पार्टी छोड़कर हमारे दल में शामिल हो रहे है. 

यह भी पढ़ें: Gurugram Crime: गुरुग्राम में वाइन शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, 1 की मौत, एक घायल, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget