एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सुशील गुप्ता ने BJP को घेरा, 'फेल करनी है EVM की सेटिंग'

Haryana Lok Sabha Election 2024: 'आप' के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. वहीं उन्होंने कहा कि इस चुनाव के अंदर जो एवीएम की सेटिंग है उसके नाम की मेहनत हमें अलग करनी होगी.

Haryana: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं. इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज होने लगा है. बात करें हरियाणा की तो यहां बीजेपी को टक्कर देने के लिए 'इंडिया' गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक हो गए. गठबंधन ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को उतारा है. अब डॉ. सुशील गुप्ता ने बीजेपी को घेरते हुए ईवीएम पर सवाल उठाए हैं.

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा, "एक ही विकल्प है इंडिया गठबंधन, जो बीजेपी को हराएगा. मुझे पूरा विश्वास है कि कुरुक्षेत्र की सीट ही नहीं गठबंधन हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. देश के अंदर 'इंडिया' गठबंधन का राज आएगा. जो सरकारें वोट चोर हो, सुप्रीम कोर्ट ने करारा तमाचा मारा चंडीगढ़ मेयर के चुनाव में, जिन्होंने चुनाव अधिकारी के जरिए 8 वोटों की चोरी कर ली. वो चोरी सारे देश ने देखी. देश के सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है.

‘ईवीएम की सारी सेटिंग फेल करनी है’
सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि एक मेयर के चुनाव में बीजेपी 8 वोट चोरी कर सकती है तो देश के चुनावों के अंदर कितने वोट चुराते होंगे. इस चुनाव के अंदर जो एवीएम की सेटिंग है उसके नाम की मेहनत भी हमें अलग करनी होगी. हमें जीत का मार्जिन इतना बड़ा रखना है कि इनकी ईवीएम की सारी सेटिंग फैल हो जाए. 

उदयभान और हुड्डा ने की सुशील गुप्ता को जिताने की अपील
वहीं हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी सुशील गुप्ता को वोट देने की अपील की. उदयभान ने कहा कि सुशील कुमार गुप्ता सिर्फ आम आदमी पार्टी के ही उम्मीदवार नही बल्कि उससे पहले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं. सभी कांग्रेस के साथियों से मैं आह्वान करता हूं कि गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता जी को एक-एक वोट दिलाना है और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भारी वोटों से जीता करके लाना है. वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सुशील गुप्ता नाम से ही नहीं स्वभाव से भी सुशील है ये जनता की पूरी ताकत के साथ आवाज उठाएंगे. हमारे कांग्रेस पार्टी के सारे साथी आप के साथ मिलकर कुरुक्षेत्र लोकसभा जितवाने का काम करेंगे.

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें? गानों में सांपों के इस्तेमाल मामले में आज कोर्ट सुनाएगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget