एक्सप्लोरर

Haryana Road Accident: कुरुक्षेत्र के पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, गुरुद्वारा के 5 सेवादारों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा कस्बे में टिकरी गांव के पास हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. टिकरी गांव के पास हुए इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वाले सभी लोग कुरुक्षेत्र के सलपानी गांव के गुरुद्वारे के सेवादार थे. गाड़ी में कुल आठ लोग सवार थे. जिनमें से पांच की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

गाड़ी के सामने पशु आने से बिगड़ा संतुलन
मंगलवार रात करीब 9 बजे ये सभी सेवादार पिहोवा से गुरुद्वारे की तरफ एक गाड़ी में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से जा रहे थे. तभी अचानक टिकरी गांव के पास गाड़ी के सामने अचानक एक पशु आ गया. जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ घुस गई और सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी से टकरा गई. इस दौरान गाड़ी ने कई पलटियां खाई जिससे पांच सेवादारों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे है.

हादसे में इन सेवादारों की हुई मौत
इस दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय बाबा मनदीप सिंह,  40 वर्षीय बाबा गुरवेज सिंह, 26 वर्षीय बाबा वीरेंद्र सिंह, 25 वर्षीय बाबा हरमन सिंह और बाबा हरविंदर सिंह की मौत हो गई. हादसे को लेकर पिहोवा थाना प्रभारी मनीष ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन तुरन्त मौके पर पहुंच गया था.

इसके बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं पांच मृतक सेवादारों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं घायल सेवादारों का अभी इलाज चल रहा है. 

यह भी पढ़ें: Haryana News: नूंह में मीट फैक्ट्री में गैस लीक हादसा! 24 मजदूरों की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget