एक्सप्लोरर

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बड़ा बयान, जानें क्या बोले?

Punjab News: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा कि इंडिया गठबंधन ने MSP कानून लाने का वादा किया था. इसे लाना उनकी जिम्मेदारी है.

Jagjit Singh Dallewal News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के किसान नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडिया गठबंधन ने एमएसपी कानून लाने का वादा किया था. इसे लाना उनकी जिम्मेदारी है.

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आगे कहा, ''राहुल गांधी अब न केवल कांग्रेस के नेता हैं बल्कि विपक्ष के नेता हैं, इसलिए इसे लाना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने ऐसा करने का वादा किया है. हमने उनसे कहा है कि वो एक प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आएं. उन्होंने इसे स्वीकार किया है कि वो करेंगे.''

किसान नेता डल्लेवाल ने बताया, ''राहुल गांधी ये भी कहा कि कितनी भी ताकत लगाकर क्यों न हमें ये काम करना पड़े, हम करेंगे. आपके मसले का हल निकलवाएंगे. दूसरी बात उनको ये भी कही है कि देखिए हरियाणा की सरकार ने किसानों के ऊपर गोलियां चलवाई, किसानों को जख्मी किया, उन्हें परेशान किया. ऐसे में अगर हरियाणा सरकार ही इस मसले के ऊपर जांच करेगी तो हमें तो इंसाफ नहीं मिलेगा."

उन्होंने कहा, ''हरियाणा गवर्नमेंट तो उससे आगे भी चली गई कि 6 अधिकारियों के नाम उन्होंने नॉमिनेट किए हैं, जिन्हें राष्ट्रपति अवॉर्ड देने जाने के बारे में कहा है. ये तो एक नए तरह के जुल्म की इंतेहा है. इस मामले को लेकर भी राहुल गांधी ने कहा कि हम इसका भी पार्लियामेंट के अंदर जबरदस्त विरोध करेंगे. ये नहीं होना चाहिए क्योंकि ये गलत है. उन्होंने विश्वास दिलाया है कि हम आपके साथ हैं.'' 

बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (24 जुलाई) को 7 किसान नेताओं से मुलाकात की. किसान नेताओं में जगजीत सिंह एसकेएम (एनपी) पंजाब, लकविंदर सिंह एसकेएम (एनपी) हरियाणा, शांता कुमार एसकेएम (एनपी) कर्नाटक, अभिमन्यु एसकेएम (एनपी) हरियाणा, नल्लामाला वेंकटेश्वर राव एसकेएम (एनपी) तेलंगाना मौजूद रहे. 

इसके साथ ही पांडियन रामलिंगम एसकेएम (एनपी) तमिलनाडु, तेजवीर सिंह केएमएम हरियाणा, सरवन सिंह पंढेर केएमएम पंजाब, सुरजीत सिंह (केएमएम) पंजाब, रमनदीप सिंह मान (केएमएम) पंजाब, गुरमनीत सिंह (केएमएम) उत्तर प्रदेश और अमरजीत सिंह (केएमएम) हरियाणा मौजूद थे.

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: किसानों का प्रदर्शन रोकने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान पर कुलतार सिंह संधवां ने जताई आपत्ति, PM को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab SIR: पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
पंजाब में 8 अगस्त तक चलेगी SIR, 12 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल मतदाता सूची
Punjab News: 'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
चंडीगढ़:'मांवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे, इन ज़िलों का नाम शीर्ष में शामिल
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
कांग्रेस की कलह पर सीएम भगवंत मान ने ली चुटकी, कहा- चुनाव में इनको इतनी सीट दीजिए कि...
Punjab News: पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार
पंजाब सरकार की नई पहल: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 914 मरीज़ों को 4.15 करोड़ रुपये का कैशलेस स्ट्रोक उपचार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget