एक्सप्लोरर

Punjab में कई जगहों पर लगे खालिस्तान से जुड़े हुए स्टिकर, सुखजिंदर रंधावा ने भगवंत मान से कड़ी कार्रवाई करने को कहा

Punjab News: पंजाब में कई स्थानों पर खालिस्तान से जुड़े हुए स्टिकर लगाए गए हैं. कांग्रेस ने सीएम भगवंत मान से कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है.

Punjab News: पंजाब में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से सिसायत गरम हो गई है. पंजाब में कई जगह खालिस्तान के स्टिकर लगाए गए हैं. पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दावा किया है कि पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है.  सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है.

सुखजिंदर सिंह का कहना है कि जो लोग खालिस्तान के समर्थन में स्टिकर लगा रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. सुखजिंदर सिंह ने एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा है कि ''चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर खालिस्तानी स्टिकर लगाए जा रहे हैं और ग़लत बयान दिए जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है.''

सुखजिंदर सिंह ने आगे कहा, ''जो काम किया जा रहा है उससे पंजाब और पड़ोसी राज्यों का माहौल खराब होने का डर है. पंजाब के सीएम भगवंत मान से मेरी अपील है कि वो इस मामले की गंभीरता को समझे और जो ये काम कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.''

चुनाव के दौरान भी चर्चा में आया था यह मुद्दा

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान भी खालिस्तान का मुद्दा चर्चा में था. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थक नेताओं से संपर्क रखने के आरोप लगे थे. हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इन आरोपों के आधार पर कोई मामला नहीं बनता है.

हालांकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर भारी बहुमत से हासिल किया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गृह मंत्रालय को अपने हाथ में ही रखा है. भगवंत मान लगातार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था लागू करने का दावा कर रहे हैं.

Punjab News: कपास के मुआवजे को लेकर बीकेयू उगराहां का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget