एक्सप्लोरर

Kartarpur Corridor: चरणजीत सिंह चन्नी ने इमरान खान को कहा शुक्रिया, पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की मांग की

Kartarpur Corridor: चरणजीत सिंह चन्नी ने करतारपुर से वापस लौटने के बाद इमरान खान को शुक्रिया कहा. चन्नी ने पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की वकालत की.

Kartarpur Corridor: प्रकाश पर्व के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से करतारपुर कॉरिडोर को खोला जा चुका है. पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) आज करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. करतारपुर से भारत वापस आने के बाद चरणजीत चन्नी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का शुक्रिया अदा किया. इसके साथ ही चन्नी ने केंद्र सरकार से व्यापार के लिए पाकिस्तान बॉर्डर खोलने की मांग की है. 

भारत वापस लौटने के बाद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ''हम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का शुक्रिया अदा करते हैं. हमारी मांग है कि व्यापार के लिए भी पाकिस्तान के बॉर्डर को खोला जाना चाहिए.''

चरणजीत चन्नी ने बॉर्डर पर परमिशन को आसान करने की वकालत भी की. उन्होंने कहा, ''अभी करतारपुर जाने के लिए परमिशन लेने की प्रक्रिया बेहद मुश्किल है. हमारी मांग है कि परमिशन के तरीके को और आसान बनाया जाना चाहिए.

पिछले साल मार्च से बंद था कॉरिडोर

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पिछले साल मार्च में करतारपुर कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था. पंजाब के लोगों की आस्था को देखते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार से करतारपुर कॉरिडोर को खोलने का फैसला किया. करतारपुर कॉरिडोर खुलने के बाद करीब 70 सदस्यों का दल करतारपुर साहिब गुरुद्वारा पहुंचा था और पाकिस्तान में उसका जोरदार स्वागत हुआ. 

चूंकि पंजाब में कुछ महीनों के बाद विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं इसलिए राजनीति पार्टियों में भी करतारपुर जाने की होड़ लगी हुई. कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं का दल गुरुवार को करतारपुर दर्शन के लिए जा चुका है, जबकि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेता भी करतारपुर पहुंचेंगे.

Chandigarh News: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में चंडीगढ़ प्रशासन की अनोखी पहल, वैक्सीन लगवाने पर दिए जाएंगे गिफ्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget