एक्सप्लोरर

Haryana: कर्नाटक चुनाव नतीजों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- 'कांग्रेस की लहर चल उठी है और अब हरियाणा समेत...'

Karnataka Election Results: हुड्डा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता इन समस्याओं से ग्रस्त है.

Faridabad News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कर्नाटक में कांग्रेस की अप्रत्याशित जीत को लोगों की जीत बताते हुए कहा कि यह जीत महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार पर जनता की विजय है. हुड्डा ने कहा कि देश में कांग्रेस की लहर चल उठी है और अब हरियाणा समेत हर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

'अब कार्यकर्ता जनविरोधी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लें'
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब इस जनविरोधी बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लें और जन-जन को इस सरकार का असली चेहरा दिखाने का काम करें. हुड्डा शनिवार को फरीदाबाद के सराय टोल प्लाजा पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

'महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है पूरा देश'
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता इन समस्याओं से ग्रस्त है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम एक नजर में
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत का 113 सीट का जादुई आंकड़ा पार करते हुए अब तक 131 सीट जीत ली हैं, जबकि पांच पर बढ़त बनाए हुए है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर शाम सात बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)  ने 61 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और चार पर आगे चल रही है. जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, दो निर्दलीय, 'कल्याण राज्य प्रगति पक्ष' और 'सर्वोदय कर्नाटक पक्ष' के एक-एक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। इसके लिये शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई.

यह भी पढ़ें:

Jalandhar By-election Results 2023: 'हम सर्वे में नहीं आते.. सीधे सरकार में आते हैं', जालंधर में ऐतिहासिक जीत के बाद बोले CM भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget