एक्सप्लोरर

Haryana Gangrape Case: जींद में नाबालिग बेटे के साथ महिला को अगवा कर किया गैंगरेप, कोठरे में बनाकर रखा बंधक

Jind Gangrape Case: जींद में महिला को उसके नाबालिग बेटे के साथ अपहरण कर तीन लोगों ने गैंगरेप किया. इसको लेकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Haryana News: हरियाणा के जींद (Jind) में एक महिला और उसके नाबालिग बेटे को अगवा कर तीन लोगों ने महिला से कथित रूप से गैंगरेप किया. पुलिस ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि जींद शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता और उसके बेटे का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया और फिर यमुना नदी के समीप महिला से गैंगरेप किया.

महिला थाने की जांच अधिकारी सुमन ने बताया आरोपियों ने महिला और उसके बेटे को घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. अधिकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि छह जनवरी की देर रात को कैथल के पाई गांव के रहने वाले कृष्ण और दो अन्य लोग उसके घर आए और धमकी देकर उसके बेटे के अलावा उसे अपने साथ ले गए.

बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने यमुना नदी पार करने के बाद उससे गैंगरेप किया. पीड़िता ने दावा किया कि आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी कृष्ण को नामजद कर दो अन्य लोगों के खिलाफ सामूहिक रेप, अपहरण करने समेत भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई. 

आरोपियों के चंगुल से ऐसे भागी महिला

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को जब वो खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी. आरोपी वहां पहुंचे और उनके बेटे के साथ उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद यमुना पार जाकर एक कोठरे में बंधक बनाकर रखा. उसके साथ रेप किया और छेड़छाड़ करते रहे. दो दिन बाद वो किसी तरह मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली. 

यह भी पढ़ें: Punjab: पाकिस्तानी सीमा से सटे गांवों में अब तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर, पुलिस ने शुरू किया प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज
क्या पंजाब में बीजेपी- अकाली दल का फिर से होगा गठबंधन? इस बात से अटकलें तेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget