एक्सप्लोरर

Haryana Politics: जींद में आज AAP की रैली, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगे पोस्टर, सुशील गुप्ता बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता’

Jind AAP Rally: हरियाणा के जींद में आज आम आदमी पार्टी बदलाव रैली होने वाली है. इससे पहले जींद और जुलाना में पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर 'हरियाणा का गद्दार, अरविंद केजरीवाल' लिखा हुआ है.

Haryana News: हरियाणा के जींद में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली से एक दिन पहले इलाके में पोस्टर लगाए गए, जिन पर 'हरियाणा का गद्दार' अरविंद केजरीवाल लिखा हुआ था. आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के पोस्टरों से कोई फर्क नहीं पड़ता.

हरियाणा के जींद में स्थित एकलव्य स्टेडियम में 28 जनवरी को 'आप' की रैली होनी है. रैली से पहले जींद व जुलाना में इस तरह के पोस्टर लगाए गए है. ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रैली से पहले इस प्रकार के पोस्टर लगाये गए हैं. इस रैली में केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शिरकत करेंगे. जिन इलाकों में ये पोस्टर लगाये गये हैं, उनमें जुलाना की अनाज मंडी समेत शहर के विभिन्न इलाकों, एकलव्य स्टेडियम के गेट,  बस स्टैंड, रानी तालाब, पुराने बस स्टैंड, अंडर-पास, पटियाला चौक समेत में शहर की सभी प्रमुख स्थान शामिल है.

‘पोस्टरों से कोई फर्क नहीं पड़ता’
वहीं आप की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के पोस्टरों से कोई फर्क नहीं पड़ता. शरारती तत्व इस प्रकार का काम कर रहे है. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल जिस प्रकार दिल्ली में विकास के काम कर रहे है उससे सभी दल डर गए है.इससे पहले रोहतक में पिछले वर्ष नवंबर में भी इस तरह के पोस्टर लगाए गए थे. केजरीवाल उस समय 11 हजार पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे. 

लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज करेगी AAP
आज जींद में आम आदमी पार्टी बदलाव रैली कर रही है. इस रैली के माध्यम से हरियाणा में AAP लोकसभा चुनाव की तैयारी का आगाज करने वाली है. इस रैली को AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करने वाले है.   

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब में अब सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक! CM भगवंत मान ने किया 'सड़क सुरक्षा फोर्स' का शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget