एक्सप्लोरर

Sheetal Angural Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं जालंधर वेस्ट से BJP उम्मीदवार शीतल अंगुराल? 2 साल में बढ़ी कमाई

Sheetal Angural Property: पंजाब के जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल की संपत्ति में 2 सालों में लाखों रुपये का इजाफा हुआ है. वे पहले आप के विधायक थे.

Sheetal Angural Assets: पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की तरफ से  शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा गया है. शीतल अंगुराल ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया है. चुनावी हलफनामे के अनुसार शीतल अंगुराल की संपत्ति 2 साल में 38 लाख रुपये बढ़ गई है. वहीं पत्नी मीता अंगुराल और बच्चों की संपत्ति की कुल कीमत 2022 के लोकसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार 2.76 करोड़ रुपये थे, जो अब वर्तमान में बढ़कर 3.14 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि, पिछले 2 सालों में उनकी संपत्ति कारों और आभूषणों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई.

जालंधर के न्यू रसीला नगर में शीतल अंगुराल का घर है. इसके अलावा नाहल गांव में उनके पास गैर-कृषि भूमि और बस्ती दानिशमंदान में एक कमर्शियल प्रोपर्टी है, जो उनकी पत्नी के नाम है. अंगुराल के घर की कीमत जो पहले 58 लाख रुपये थी, वो अब बढ़कर 81 लाख रुपये हो गई है. इसके अलावा उनकी पत्नी के पास जो संपत्ति है, उनकी कीमत में 10.95 लाख की बढ़ोतरी हुई है.

शीतल अंगुराल और उनकी पत्नी के पास 11.97 लाख के आभूषण भी है. इसके अलावा उनके पास एक फॉर्च्यूनर, टोयोटा कोरोला, वैगन आर, एंबेसडर और रिट्ज 5 कारें हैं. शीतल अंगुराल के नाम 1 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी भी है. उनके ऊपर 2022 में 23.17 लाख का लोन था, जो अब घटकर 11.35 लाख रुपये का हो गया है.

क्यों हो रहा है उपचुनाव?
बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सीट पर शीतल अंगुराल ने ही जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी. लेकिन, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे विधायकी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए. 30 मई को शीतल अंगुराल ने इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र भी लिखा. स्पीकर की तरफ से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया. जिसकी वजह से अब जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 जुलाई को होगी. 13 जुलाई को वोटों की गिनती होगी. वहीं आज 21 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है. 

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: ‘लोकसभा में कर दिया हाफ, विधानसभा में कर देंगे...', दीपेंद्र सिंह हुड्डा की BJP को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget