एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll: कौन हैं सुशील रिंकू जिन्हें AAP ने जालंधर उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार, कल थामा था दामन

Jalandhar Bypoll AAP Candidate: सत्तारूढ़ आप में शामिल होने के एक दिन बाद की पार्टी ने  सुशील को आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Jalandhar By-Election: आप में शामिल होने का कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को बड़ा तोहफा मिला है. सत्तारूढ़ आप में शामिल होने के एक दिन बाद की पार्टी ने  सुशील को आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बता दें कि जालंधर संसदीय सीट पर 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को परिणाम घोषित होंगे. बता दें कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी. कांग्रेस ने दिवंगत संतोख चौधरी की पत्नी को करमजीत कौर को उपचुनाव के लिए टिकट दिया है. कांग्रेस को उम्मीद है कि पार्टी को यहां से सहानुभूति वोट मिल सकते हैं.

रिंकू बुधवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी AAP) में शामिल हुए थे. पंजाब सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को एक ट्वीट कर सुशील रिंकू को जालंधर उपचुनाव के लिए आप का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी दी. 

Amritpal Singh: कल आत्मसमर्पण करेगा अमृतपाल! अकाल तख्त चीफ ने बुलाई 'विशेष सभा'

कौन हैं सुशील रिंकू?

सुशील रिंकू जालंधर पश्चिम से कांग्रेस विधायक थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें आप की शीतल अंगुरल ने  4,200 वोटों के अंतर से हराया था. कांग्रेस ने बुधवार को रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

बता दें कि इस सीट से कांग्रेस नेता संतोख सिंह चौधरी सांसद थे. जनवरी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के दौरान उनका  76 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, तभी से यह सीट खाली है.

कांग्रेस और आप दोनों के लिए महत्वपूरण होगा यह चुनाव
बता दें कि जालंधर उपचुनाव आप और कांग्रेस दोनों के लिए ही नाक का सवाल बन चुका है. यह सीट अब तक कांग्रेस के पास थी. वहीं सत्तारूढ़ आप को 2022 के विधानसभा चुनाव में 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीट मिली थी लेकिन कुछ महीने बाद संगरूर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget