एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll Results 2023: काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली, बोले- 'चिट्ठी दिखा दो मैं...'

Jalandhar By-election Results 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव की काउंटिग जारी है. इस बीच हंगामा उस समय खड़ा हो गया जब आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए.

Punjab News: जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज परिणाम की घड़ी आ गई है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. इसी बीच काउंटिंग सेंटर के बाहर आदमपुर के विधायक सुखविंदर कोटली धरने पर बैठे नजर आए. विधायक सुखविंदर कोटली का आरोप है कि उनके पास काउंटिंग एजेंट का कार्ड होने के बाद भी उन्हें काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया गया. 

कोटली ने पुलिस और चुनाव आयोग की टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी तरफ से विधायक होने के वजह से उन्हें काउंटिंग सेंटर के अंदर नहीं जाने दिया गया. इस वजह से वो काउंटिंग सेंटर के बाहर ही धरने पर बैठ गए. जब एबीपी ने उनसे बाहर बैठकर इंतजार करने और वापस न जाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि 'अगर मुझे अंदर जाने ही अनुमति ही नहीं थी तो मेरा कार्ड क्यों बनाया गया? अगर चुनाव आयोग का ऐसा कोई नियम है तो मुझे चिट्ठी दिखा दे.. मैं चला जाऊंगा.'

रूझानों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर

मतगणना के शुरुआती रूझानों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर बनी हुई है. सुबह 10 बजे तक आम आदमी पार्टी को जहां 103203 वोट मिले हैं. वहीं काग्रेस को 866246 वोट मिले हैं. इसके अलावा बीजेपी अकाली-बसपा गठबंधन को पछाड़ते हुए तीसरे नंबर पर आ गई है. बीजेपी को 56150 वोट मिले है. वही अकाली-बसपा गठबंधन 50184 वोट मिले हैं.

कांग्रेस से करमजीत कौर है मैदान में

जालंधर लोकसभा सीट से सांसद संतोख सिंह चौधरी का कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निधन हो गया था. जिसकी वजह से जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है. इस बार दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा गया है. जालंधर लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है. इस सीट पर कांग्रेस लगातार 4 बार जीत दर्ज कर चुकी है. ऐसे में इस बार कांग्रेस के लिए इस बार अपने गढ़ को बचाकर रखना सबसे बड़ी चुनौती है. 

बड़े नेताओं का नहीं मिला साथ

इस बार जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस को अपने आलाकमान का बिल्कुल साथ नहीं मिला. कोई भी केंद्रीय नेता चुनाव प्रचार के लिए जालंधर नहीं आया. कांग्रेस आलाकमान ने अपना ध्यान कर्नाटक विधानसभा चुनावों में लगा रखा था. इस वजह से कोई बड़ा नेता जालंधर में प्रचार करने नहीं आया. 

LIVE TV:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget