एक्सप्लोरर

Jalandhar Bypoll 2023: इस बार जालंधर में घटेगा जीत का अंतर? पलट सकते हैं नतीजे! 3 फैक्टर से समझिये पूरा गणित

Jalandhar Bypoll 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है, अब नतीजों का इंतजार है. कम वोटिंग की वजह से जीत के समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं.

Jalandhar Lok Sabha By Election 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया जा चुका है, अब 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. वोटिंग से पहले अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए अब समीकरण बदले हुए नजर आ रहे हैं, जिसकी एक बड़ी वजह बनी है- कम वोटिंग. इससे ना सिर्फ जीत के समीकरणों में बदलाव हुआ है, बल्कि जीत का अंतर भी घट गया है.  

आखिर क्या रहेगा नतीजा?
आपको बता दें कि संगरुर उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत 45 प्रतिशत रहा था, जिसकी वजह से जीत का समीकरण बदला और अकाली दल ने जीत दर्ज की थी. इसी तरह जालंधर में इस बार 54 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जिसके बाद बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, अकाली-बसपा गठबंधन सभी राजनीतिक दल अंदाजा लगा रहे है कि नतीजा क्या रह सकता है.

इन 3 फैक्टर में छुपा है पूरा गणित
पहला फैक्टर है यह है कि कम मतदान से एक बात तो स्पष्ट है कि जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार और दूसरे नंबर पर रहने वाले उम्मीदवार के बीच वोटों का अंतर बहुत कम रहने वाला है.

दूसरा फैक्टर यह है कि उम्मीदवार की हार और जीत शहरी वोटरों के हाथ में है. बीजेपी को पड़ने वाले वोटों के अलावा जो वोटर किसी भी दल को वोट नहीं करने गया. उसने जिस भी पार्टी को विधानसभा में वोट दिया था वो उसे नुकसान कर रहा है.

तीसरा फैक्टर माना जा रहा है कि शाहकोट हल्के में हुए विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग में कांग्रेस की जीत हुई थी. इस बार शाहकोट में 78 हजार वोट पड़े है. यहां पर सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत 58 फीसदी रहा है. इससे इस बार कांग्रेस और अकाली दल को उम्मीद है कि उनका वोट कटिंग सीमित रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी के लिए ये शुभ संकेत नहीं है. क्योंकि उनके उम्मीदवार सुशील रिंकु इसी हल्के से विधायक रहे है.  

19 में से 15 बार कांग्रेस ने मारी बाजी
इस बार कम मतदान की वजह से सभी पार्टियों के अलग-अलग समीकरण बन रहे है. जालंधर लोकसभा सीट पर साल 1999 में 49 फीसदी मतदान हुआ था तो कांग्रेस के बलबीर सिंह की जीत हुई थी. साल 1992 में महज 30 प्रतिशत वोट गिरे थे तब भी कांग्रेस की जीत हुई थी. इसके अलावा साल 1971 में 71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी तब शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की थी. अब तक जालंधर में 19 लोकसभा चुनाव हो चुके है, जिसमें से कांग्रेस ने 15 तो 2 बार अकाली दल और 2 बार जनता दल ने जीत दर्ज की है. वेस्ट इलाके में विधानसभा चुनाव के मुकाबले लोकसभा उपचुनावों में वोटिंग कम हुई है. 

यह भी पढ़ें: Jalandhar Bypoll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में इस वजह से घटा मतदान प्रतिशत, किसको होगा नुकसान और किसे फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फगवाड़ा: LPU के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग
फगवाड़ा: LPU के बाहर प्रदर्शनकारी छात्रों की पुलिस से झड़प, गाड़ियों में लगाई आग
फाजिल्का: नकाबपोश बदमाश ने BJP नेता के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक
फाजिल्का: नकाबपोश बदमाश ने BJP नेता के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक
फगवाड़ा: LPU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित
फगवाड़ा: LPU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
अच्छा काम बना गुनाह! बॉस ने रोकी 30% हाइक वाली प्रमोशन, दर्द वायरल
Embed widget