एक्सप्लोरर

Punjab: फगवाड़ा के गौशाला में एक दिन में 20 गायों की मौत से हिंदू संगठन में रोष, बंद का आह्वान

Punjab News: पंजाब के फगवाड़ा में गायों की मौत से लोगों में गुस्सा है. हिंदू संगठनों का आरोप है कि जो खाना गायों को खिलाया गया उसमें जहर था. इस घटना में 20 से ज्यादा गाय बीमार भी हैं.

Phagwara News: पंजाब के फगवाड़ा में गौशाला में 20 गायों की मौत और 28 के बीमार हो जाने की घटना से हिंदू संगठन नाराज हैं और वे प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि गायों के खाने में जहर था और उन्होंने सोमवार को बंद का आह्वान किया. अधिकारियों का कहना है कि उन्हें घटना के पीछे विद्वेषपूर्ण भावना नजर नहीं आई. हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज करा दी गई और हर एंगल से जांच चल रही है.

फगवाड़ा की एसपी रुपिंद्रर कौर भट्टी ने कहा कि रविवार रात को श्रीकृष्ण गौशाला में 20 गायों की मौत हो गई और 28 बीमार हो गई हैं. गुरु अंगल देव वेटेरिनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी में पशु चिकित्सकों की टीम मृत गायों का पोस्टमॉर्टम कर रही है. पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही गायोंकी मौत की वजह का पता चलेगा.

पुलिस ने शुरू  की जांच

एसपी भट्टी ने कहा कि इसके पीछे कोई दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य नहीं लग रहा है लेकिन हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं. गौशाला के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं और पता लगा रहे हैं कि इसके पीछे कोई गड़बड़ी तो नहीं है. बीमार गायों का पशु चिकित्सक की टीम इलाज कर रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौशाला के मैनेजर सतनाम सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 325 के तहत केस किया गया है. इसके अलावा प्रीवेन्शन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है.

आप सांसद ने गौशाला का किया दौरा

हिंदू संगठनों ने फगवाड़ा की घटना का विरोध जताते हुए बंद का आह्वान किया. हिंदू संगठनों का दावा है कि जो खाना गायों को दिया गया वह जहरीला था और इस घटना के पीछे जो लोग हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में मार्च निकाला. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सोम प्रकाश औऱ विजय सांपल, आप सांसद राज कुमार चब्बेवाल और कुछ अन्य नेताओं ने गौशाला का दौरा किया.

ये भी पढ़ें- पंजाब नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग और काउंटिंग, तैयारी पूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget