एक्सप्लोरर

Karnal News: बारिश के कारण करनाल की अनाज मंडियों में पड़ा लाखों का धान हुआ बेकार, मंडी समितियों की लापरवाही उजागर

Haryana News: पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से धान की कटाई बाधित हुई है, जबकि मंडियों में पड़ी 10 लाख मीट्रिक टन फसल भीग चुकी है. इसको लेकर धान किसानों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है.

Karnal News:  मंगलवार को हुई बारिश के कारण करनाल जिले की अनाज मंडियों में लाखों रुपए का धान बेकार हो गया. बारिश को लेकर पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण धान की कई बोरियां भीग गईं. इस बदइंतजामी से बाजार समितियों द्वारा की गई खरीद व्यवस्था का पर्दाफाश हो गया है.

किसानों ने जताई भारी नुकसान की आशंका
बोरियों के भीगने से किसानों ने भारी नुकसान की आशंका जताई है. किसानों ने कहा कि बेमौसम बारिश ने अनाज मंडियों में पड़े धान के ढेर को भिगा दिया है और इस बारिश से कटाई का मौसम भी प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि ये बारिश फसल की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकती है.

बारिश को लेकर नहीं किए गए पर्याप्त इंतजाम
मंडियों में बदइंतजामी को लेकर अशोक कुमार नामक किसान ने कहा कि मैं अपने  अनाज को बेचने के लिए यहां दो दिनों से डेरा डाले हुए हूं, लेकिन बारिश के कारण धान की खरीद नहीं हो पाई है. धान को बारिश से बचाने के लिए यहां तिरपाल बहुत कम हैं इसलिए हमारा धान भीग रहा है.

खरीद के बाद मंडिंयों से नहीं उठ रहा धान
आंकड़ों की मानें तो विभिन्न एजेंसियों ने  अब तक 58,57,696 क्विंटल धान की खरीद की है, जिसमें से केवल 42,28,840 क्विंटल (72%) ही उठाया गया है.मंडियों में धान बेचने आए किसान  मंडी में पर्याप्त तिरपाल होने के कारण परेशान हैं. उनका आरोप है कि उन्हें  घर से तिरपाल  लाने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

मंगलवार को हुई तेज बारिश से सब बर्बाद
बता दें कि करनाल में पिछले तीन दिनों से हल्की बूंदाबांदी हो रही थी, लेकिन मंगलवार को जिले में जोरदार बारिश हुई, जिसकी वजह से इंद्री और करनाल की अनाज मंडियों में पानी भर गया. वहीं एक अन्य किसान ने कहा कि हमें अपने घर से ही प्लास्टिक की चादर लानी पड़ी है क्योंकि आढ़ती और अधिकारी हमें चादर उपलब्ध नहीं करा रहे हैं.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर इंद्री मंडी समिति के सचिव सुंदर सिंह कंबोज ने कहा कि हमने जल्द से जल्द मंडी से पानी को निकाला. वहीं उपायुक्त अनीश यादव ने इसको लेकर कहा कि सभी मंडी सचिवों से अनाज को तिरपाल से ढंकने के लिए कहा गया है.

छापेमारी में 68,000 क्विटल धान मिला गायब
वहीं करनाल की विभिन्न अनाज मंडियों में धान की फर्जी खरीद के लिए फर्जी गेट पास जारी करने की खबरों के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की टीम नें जुंडला अनाज मंडी और विभिन्न मंडियों पर छापा मारा, इस दौरान दस्ते को करीब 68,000 क्विंटल धान गायब मिले.

यह भी पढ़ें:

Delhi Weather: दिल्ली में पहली बार अक्टूबर में छाया घना कोहरा, 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

Delhi News: दिल्ली-एनसीआर में बदले गए डीजल जेनरेटरों के इस्तेमाल को लेकर नियम, यहां पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
कर्मचारियों की सैलेरी से लेकर स्कूलों की मनमानी फीस तक, पंजाब विधानसभा में कई बिल पास
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget