एक्सप्लोरर

Coronavirus: हरियाणा में अब तक नहीं आया है ओमीक्रॉन का कोई केस, अनिल विज ने किया दावा

Haryana News: हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में अभी तक ओमीक्रॉन का कोई केस सामने नहीं आया है.

Coronavirus: पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है. देशभर में ओमिक्रॉन (Omicron) के 200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. हरियाणावासियों के लिए हालांकि राहत की खबर सामने आई है. प्रदेशभर में अभी तक ओमीक्रॉन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से इस बात का दावा किया गया है.

अनिल विज ने ओमीक्रॉन से निपटने के लिए पूरी तैयारियां करने की बात भी कही. हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''अभी तक राज्य में ओमीक्रॉन वेरिएंट का कोई भी केस नहीं पाया गया है. राज्य सरकार की ओर से ओमीक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं. अगर केसों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिलती है तो हम कड़े कदम उठाएंगे.''

अनिल विज ने राज्य का वैक्सीन स्टेटस भी उपलब्ध करवाया है. अनिल विज ने कहा, ''19 दिसंबर तक राज्य में 3,11,86,292 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं. हरियाणा के गुरुग्राम में 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया है. हरियाणा सरकार ने कोविड से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी हैं.''

गुरुग्राम में मिले सबसे ज्यादा मामले

हरियाणा में मंगलवार को कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी है. हरियाणा में अब तक कोरोना वायरस के 7,72,271 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं कोविड 19 से मरने वाले लोगों की संख्या 10,062 हो गई है.

हरियाणा में गुरुग्राम से सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं. गुरुग्राम में मंगलवार को 23 नए मामले सामने आए. फिलहाल राज्य में कोविड 19 के 234 एक्टिव केस हैं.

Punjab News: पंजाब सरकार के खिलाफ तेज हो सकता है किसानों को आंदोलन, सीएम चन्नी से होगी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget