एक्सप्लोरर

Haryana Politics: 'आप लगे रहिए, मुझे जनहित के और भी काम करने हैं' CM खट्टर और सीएम केजरीवाल के बीच 'ट्विटर वार'

Chandigarh: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम केजरीवाल के बीच ट्वीटर वार जारी है. सीएम खट्टर ने कहा जनता के पैसों को फ्री कहकर और फ्री समझकर "आप" की तरह बंदरबांट नहीं करता हूं.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच एक्स (ट्वीटर) पर जंग अभी खत्म नहीं है. दोनों मुख्यमंत्री एक-दूसरे पर वार-पलटवार कर रहे है. सीएम खट्टर ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर केजरीवाल का बिना नाम लिए उनपर तंज कसा है. उन्होंने लिखा कि- मैं जनता के पैसों को जरूरतमंद लोगों और जनता की जरूरत के कामों में लगाता हूं. जिसकी जितनी जरूरत होती है उसकी उतनी मदद हम करते हैं. मैं लोगों को सुविधाएं भी देता हूं और उनके स्वाभिमान का सम्मान भी करता हूं.

जनता के पैसों को फ्री कहकर और फ्री समझकर "आप" की तरह न तो बंदरबांट करता हूं ना ही अपने ऊपर खर्च करता हूं. आप ट्विटर/X पर लगे रहिए, मुझे जनहित के और भी काम करने हैं.

केजरीवाल के इस ट्वीट का CM खट्टर ने दिया जवाब
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीटर (एक्स) पर लिखा था कि हम जनता के पैसे से जनता को फ़्री सुविधाएं देते हैं. इससे आपको तकलीफ़ होना लाज़मी है खट्टर साहब. क्योंकि आपकी पार्टी में तो जनता का पैसा अपने ख़ास दोस्तों पर लुटाने का चलन जो है, और रही बात मंत्रियों की तो सुना है कि आजकल आप अपने एक मंत्री के पाप को बचाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं. आख़िर क्या वजह है कि महिलाओं साथ दुर्व्यवहार करने वालों को पूरी भाजपा बचाने में जुट जाती है?

क्यों शुरू हुआ ट्वीटर वार?
दरअसल, 2 सितंबर को CM मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि बहुत सी ऐसी पार्टियां हैं जो नारे लगाती हैं कि ये मुफ्त लो, वो मुफ्त लो. मुफ्त की आदत लगाने की बजाय हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि काम करने वाले व्यक्ति की आवश्यताओं को पूरा करके उसके हुनर को निखार कर उसका विकास किया जाए. सीएम खट्टर इस बयान के बाद वे आम आदमी पार्टी के निशाने पर आ गए. केजरीवाल समेत आप के अन्य नेताओं ने सीएम खट्टर पर निशाना साधा.  

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 सितंबर से एक्टिव होगा मानसून, झमाझम बारिश के आसार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget