एक्सप्लोरर

Haryana Panchayat Chunav: हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शाम तक 72.40% वोटिंग, दो गांव में पथराव

Haryana Panchayat Election: हरियाणा के नौ जिलों में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हुई थी. नूंह के दो गांव में पथराव और झगड़ा होने के कुछ मामले सामने आए. हालांकि वोटिंग की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा.

Haryana Panchayat Chunav News: हरियाणा के नौ जिलों में पंचों और सरपंचों के तीन चरणीय चुनाव के पहले चरण में बुधवार शाम तक 72.4 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में मतदान हुआ है. उन्होंने बताया कि इन जिलों में कुल 49 लाख मतदाता हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था.

नूंह के दो गांव में झगड़ा और पथराव होने के कुछ मामले सामने आए, लेकिन पुलिस ने बताया कि ये घटनाएं मतदान केंद्र पर नहीं हुईं और इनका चुनाव प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा. नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने से फोन पर कहा, ‘‘मतदान केंद्र पर कोई घटना नहीं हुई. बहरहाल, दो गांवों में मारपीट और पथराव की कुछ घटनाएं हुई हैं.’’ सिंगला ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा है.

Adampur Bypoll: कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग, 22 उम्मीदवार मैदान में, करीब 1.71 लाख वोटर्स

महिलाओं समेत बड़ी संख्या में मतदाता सुबह से पंक्तियों में खड़े नजर आए और कई बुजुर्गों ने भी मतदान किया. आधिकारिक बयान के अनुसार, हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को कहा था कि इन नौ जिलों में 2,607 सरपंचों और 25,968 पंचों के चुनाव के लिए दो नवंबर को मतदान होगा.

इन जिलों में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए पहले चरण का मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए पेयजल, बिजली और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि नौ जिलों में 49 लाख से अधिक मतदाता हैं और 6,019 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. राज्य में 6,220 ग्राम पंचायतों के 61,993 पंचों का चुनाव किया जाएगा और इनके सभी 6,220 सरपंच सीधे ग्रामीणों द्वारा चुने जाएंगे.

सरपंच और पंचों के चुनाव के नतीजों की घोषणा प्रत्येक चरण के मतदान के अंत में की जाएगी, जबकि जिला परिषदों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा सभी तीन चरणों के बाद 27 नवंबर को की जाएगी. दूसरे चरण के चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान नौ नवंबर तथा सरपंचों और पंचों के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा. दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत में मतदान होगा.

हिसार, पलवल, फरीदाबाद और फतेहाबाद में तीसरे और आखिरी चरण में मतदान होगा. इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 22 नवंबर को, जबकि सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget