एक्सप्लोरर

Haryana: ‘कांग्रेस बाप-बेटा प्राइवेट...', हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा का हुड्डा परिवार पर निशाना

Haryana Politics: हरियाणा के मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ भी धोखा किया, दलालों के जरिए किसानों से लाखों रुपये में जमीन खरीदकर उसको करोड़ों रुपये में बेचने का काम किया.

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत स्थित बीजेपी कार्यालय में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इस दौरान वहां मौजूद पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पर हमला बोला. महिपाल ढांडा ने कांग्रेस पार्टी को चोर बताते हुए कहा कि ये लोग बीजेपी से हिसाब मांग रहे हैं. कांग्रेस के कार्यकाल में किए गए तमाम कार्यों में घोटाला किया गया है. कांग्रेस को बीजेपी से हिसाब मांगने से पहले अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का हिसाब देना चाहिए. कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का काम किया. हर जगह घोटाला किया.

बिना नाम लिए हुड्डा पर साधा निशाना
महिपाल ढांडा ने बिना नाम लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बाप-बेटा प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि चोर कौन है, यह प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है. कांग्रेस में ऊपर से लेकर नीचे तक सभी भ्रष्ट हैं, सभी पर केस चल रहे हैं. कांग्रेस सिर्फ झूठ की राजनीति करती है. उन्होंने प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, लेकिन बिजली दे नहीं सके. आज बीजेपी 24 घंटे बिजली देने का काम कर रही है.

‘जीजा के पास पैसे नहीं थे, वो अरबपति कैसे बन गए’
मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ भी धोखा किया, दलालों के जरिए किसानों से लाखों रुपये में जमीन खरीदकर उसको करोड़ों रुपये में बेचने का काम किया. जीजा के पास पैसे नहीं थे, लेकिन वो अरबपति कैसे बन गए और उन पर केस क्यों चल रहा है, कांग्रेस पार्टी इसका हिसाब दे.

दलितों के साथ अन्याय किया- महिपाल ढांडा
महिपाल ढांडा ने आगे कहा कि, कांग्रेस के समय में हरियाणा के 7000 गांवों के लिए सिर्फ 600 करोड़ का बजट था, लेकिन बीजेपी ने आते ही इसको 3000 करोड़ रुपये किया और आज यहां के विकास के लिए 7200 करोड़ रुपये का बजट है. कांग्रेस कार्यकाल में स्कूलों में दीवारें नहीं थीं, गांव से चौपाल गायब थे, कोई धर्मशाला नहीं था, वही कांग्रेस पार्टी आज हिसाब मांग रही है. उन्होंने पहले क्या किया इसका हिसाब दें. बीजेपी नेता ने कहा, कांग्रेस के लोग फर्जी हैं. इन्होंने आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर दलितों के साथ अन्याय किया है. आरक्षण खत्म करने की बात कहकर इन्होंने कर्नाटक में ओबीसी और एससी का आरक्षण मुसलमानों को दे दिया. इन्होंने बहुत पहले ही कह दिया था कि आरक्षण पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.

बीजेपी नेता ने कहा ये संविधान बदलने की बात करते हैं, जो गलत है. पहले इंदिरा गांधी गलत तरीके से चुनाव जीती थीं. हाईकोर्ट में इसको चैलेंज किया गया तो वो हार गईं. वह संविधान की रक्षा की थी क्या? कांग्रेस ने उस समय देश में इमरजेंसी लागू कर दी, पत्रकारों को जेल में बंद कर दिया. अब ये संविधान बचाने और तोड़ने की बात कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं को डूबकर मर जाना जाना चाहिए, क्योंकि इन्होंने सबसे पहले संविधान तोड़ने का काम किया. बीजेपी हमेशा जनता के साथ रही है और जनता के हित में काम की है. हम हमेशा चुनाव के लिए तैयार हैं. हम सोनीपत में जनता से बात करने आए हैं. लेकिन, अगर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो ये सिर्फ बाप-बेटा की प्राइवेट पार्टी बनकर रह गई है.

यह भी पढ़ें: अकाल तख्त के जत्थेदार ने सुखबीर सिंह बादल को किया तलब, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget