एक्सप्लोरर

Haryana: अवैध शराब से हुई मौत के आंकड़ों की होगी जांच, गृह मंत्री अनिल विज ने सदन में दिया जवाब

Haryana News: हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरुआत पर अनिल विज ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में वर्ष 2016 से 2022 के बीच अवैध और नकली शराब के कारण कुल 36 लोगों की मौत हुई.

Haryana Spurious Liquor: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि वह राज्य में अवैध और नकली शराब के सेवन से हुई मौत की संख्या से संबंधित आंकड़े की जांच कराएंगे. विधानसभा में मंत्री की ओर से पेश किये गये आंकड़े को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक अभय चौटाला के सवाल उठाने पर उन्होंने यह बात कही. हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरुआत पर विज ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में वर्ष 2016 से 2022 के बीच अवैध और नकली शराब के कारण कुल 36 लोगों की मौत हुई.

चौटाला और निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की ओर से अवैध और नकली शराब के मुद्दे पर लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मंत्री जवाब दे रहे थे. विज ने सदन को सूचित किया कि नकली और अवैध शराब के सेवन से इस साल नवंबर में सोनीपत में तीन और पानीपत में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 2016 में दो और 2020 में राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 30 लोगों की मौत हुई. इस प्रकार, राज्य में 2016 से 2022 तक अब तक कुल 36 लोगों की मौत दर्ज की गई है.

अवैध शराब के कारण 47 लोगों की हुई मौत- चौटाला 

मंत्री के जवाब पर इनेलो विधायक चौटाला ने उनसे पूछा कि सदन में दी गई जानकारी क्या तथ्यों पर आधारित है. चौटाला ने इशारा किया कि नकली शराब के कारण देश में होने वाली मौत के संबंध में पूछे गए एक अतारांकित प्रश्न के जवाब में लोकसभा में इस साल जुलाई में कहा गया था कि इसके कारण हरियाणा में 479 लोगों की मौत हुई है. विधायक ने विज से कहा कि वह सदन को सूचना देने से पहले संबंधित अधिकारियों से इसकी जांच कराएं. चौटाला ने आगे कहा कि अकेले लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब के कारण 47 लोगों की मौत हो गई थी. इस पर विज ने कहा कि उनकी ओर से पेश और चौटाला की ओर से दिये गये आंकड़े में काफी अंतर है, इसलिए वह इस मामले की जांच कराएंगे। मंत्री ने कहा कि वह विधायक को भी इसकी जानकारी देंगे.

Chandigarh News: हरियाणा की विधानसभा में गूंजा बुलडोजर का मुद्दा, गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- बदमाशी छोड़ें या फिर हरियाणा छोड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget