एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- पुरुष अपना मन मजबूत करें, महिलाओं को हिजाब से आजादी दें

Haryana: हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने हिजाब को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं को हिजाब से आजादी देने की बात कही है.

Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज (Anil Vij) ने हिजाब को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'जिन पुरुषों का महिलाओं को देखकर मन मचलता था उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया. आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी परंतु सजा महिलाओं को दी गई उनको सिर से लेकर पांव तक ढक दिया. यह सरासर नाइंसाफी है. पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओं को हिजाब (Hijab) से मुक्ति दें.

 

हिजाब पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कुछ देर पहले किया ट्वीट

बता दें कि शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाया. कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए हिजाब बैन के खिलाफ अपील करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया. हालांकि बेंच के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता  इस मामले को अब मुख्य न्यायाधीश के पास भेज रहे हैं और वे अब इसमें उचित बेंच का गठन करेंगे. कोर्ट के फैसले से कुछ समय पहले ही अनिल विज ने यह ट्वीट किया.

कर्नाटक सरकार ने हिजाब पर लगाया था प्रतिबंध

कर्नाटक सरकार ने फरवरी 2022 में एक आदेश जारी कर कहा था कि स्कूलों में कोई भी ऐसे कपड़े पहन कर नहीं आ सकता जिससे स्कूल-कॉलेजों में व्यवस्था बिगड़े. सरकार के इस फैसले को उडुपी की सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी की कुछ मुस्लिम लड़कियों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कक्षाओं में हिजाब पहनकर आने की अनुमति मांगी थी. कर्नाटक हाई कोर्ट ने 15 मार्च को उनकी याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि हिजाब इस्लाम धर्म में अनिवार्य धार्मिक प्रथा का हिस्सा नहीं है. हाई कोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

ओवैसी के बयान पर भी दी थी विवादित प्रतिक्रिया

बता दें कि अनिल विज अपने बयानों को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरों में बने हुए है इससे पहले उन्होंने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. ओवैसी ने कहा था कि देश में मुसलमानों की संख्या लगातार गिर रही है. इस पर विज ने कहा था कि यदि आबादी गिर रही है तो अच्छा है, लेकिन इसे और गिराओ और इसे हम दो हमारे दो तक लेकर आओ.

यह भी पढ़ें:

Delhi Weather Update: दिल्ली में 66 साल बाद अक्टूबर में टूटा बारिश का रिकॉर्ड, जानिए- कब हुई कितनी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget