एक्सप्लोरर

Hisar Encounter: हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन घायल, इस हत्याकांड से जुड़े हैं तार

Hisar Encounter: हिसार पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाश जेजेपी नेता रविंद्र सैनी की हत्या में शामिल थे. लंबे समय से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी. पूछताछ में हुई इस बात की पुष्टि.

Hisar  Ravinder Saini Murder Case: हरियाणा के हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मंगलवार (16 जुलाई) की रात मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए. मुठभेड़ के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों बदमाश जेजेपी नेता रविंद्र सैनी के मर्डर में शामिल थे. 

हरियाणा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की जेजेपी नेता रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी हिसार के उमरा रोड पर देर रात आने वाले हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया और बदमाशों को पकड़ने के लिए घात लगाकर बैठ गई. जैसे ही शूटर वहां पर आए पुलिस ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन शूटर हथियारों से लैस थे. 

जेजेपी नेता की हत्या में शामिल थे तीनों बदमाश

हिसार पुलिस की गश्त को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में पुसिल ने भी फायरिंग की. पुलिस की फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई कि घायल हुए तीनों बदमाश जेजेपी नेता रविंद्र सैनी के मर्डर में शामिल थे. 

हरियाणा पुलिस ने तीनों बदमाशों की पहचान कर ली है. इनकी पहचान सचिन उर्फ मंगतू निवासी जींद, योगेश उर्फ सूखा निवासी रोहतक और विकास उर्फ काशी भिवानी के पंजोखरा का रहने वाला है.

रविंद्र सैनी मर्डर केस में अब तक पांच गिरफ्तार 

अभी तक हरियाणा पुलिस जेजेपी नेता मर्डर के मामले में मास्टरमाइंड विकास उर्फ विक्की समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. बता दें कि हरियाणा के हिसार में 10 जुलाई को जेजेपी नेता रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिस वक्त उनको बदमाशों द्वारा गोली मारी उस समय वे अपने हीरो शोरूम के बाहर खड़े थे. हत्यारे जेजेपी नेता रविंद्र सैनी को गोली मारकर वहां से फरार हो गए. हत्यारों को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीम लगाई गई थी. 

(राजेश यादव की रिपोर्ट) 

Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP का कैसा रहेगा प्रदर्शन? दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले ही कर दिया ये दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget