एक्सप्लोरर

Fact Check: हरियाणा में महंगी हो गई बिजली? जानिए CM खट्टर ने क्या दिया जवाब

Electricity Price Hike: इन दिनों काफी चर्चाएं थीं कि हिरायाणा सरकार बहुत जल्द बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर सकती है. ऐसे में सीएम खट्टर ने बयान जारी करते हुए बड़ी बात कही है.

Haryana News: हरियाणा में बिजली की दरों को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थी कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी (Electricity Price Hike) होने वाली है. लोगों के बीच इस चर्चाओं से तेजी से भ्रम फैल रहा था. बिजली की दरों में इस बार कितने रुपये तक की बढ़ोतरी होगी? ऐसे कई सवाल लोगों के जहन में घूम रहे थे. लेकिन हरियाणा सरकार ने इन सब चर्चाओं पर अब फुल स्टॉप लगा दिया है.

सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि कृषि क्षेत्र के लिए बिजली सब्सिडी पहले की तरह जारी रहेगी. आपको बताते चलें कि हरियाणा सरकार बिजली के मुद्दे पर चौफरफा घिरी नजर आती है. क्योंकि हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में सरकार द्वारा मुफ्त बिजली दी जा रही है. ऐसे में राज्य सरकार पर भी मुफ्त बिजली देने का दवाब बढ़ा है, जिसको देखते हुए सरकार मुफ्त बिजली ना सही, बिजली की दरों को ज्यों के त्यों रखा है.

कब-कब कितने रुपये बढ़े

हरियाणा में सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 76 लाख से अधिक है. सीएम के इस फैसले से लाखो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-2023 के दौरान पहली श्रेणी में शून्य से 50 यूनिट तक के लिए बिजली दर दो रुपये प्रति यूनिट रही, जबकि 51 से 100 यूनिट तक 2.50 रुपए वसूले गए. दूसरी श्रेणी में 0 से 150 यूनिट तक 2.75 रुपए, 150 से 250 यूनिट पर 5.25 रुपए, 251 से 500 यूनिट पर 6.30 रुपए और 501 से 800 यूनिट पर 7.10 रुपए शुल्क लिया गया.

लाइन लॉस में हुआ कम

बताया जा रहा है कि अच्छे प्रबंधन की वजह से बिजली के लाइन लॉस को कम करने में बड़ी सफलता मिली है. जो लाइन लॉस पहले 25 से 30 प्रतिशत तक रहता था वो अब 13.43 प्रतिशत रह गया है. सरकार ने नियमित बिजली आपूर्ति के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए हैं. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी बिजली की दरों को लेकर बयान आया है उन्होंने कहा कि अनेकों बार बिजली की उपलब्धता नहीं होने की बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को पूरी बिजली उपलब्ध करवाई गई, सरकार ने बेहतरीन बिजली प्रबंधन का उदारहण दिया है.

यह भी पढ़ें: Punjab: बठिंडा में AAP विधायक अमित रतन कोटफट्टा का पीए गिरफ्तार, विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget