एक्सप्लोरर

Punjab: बठिंडा में AAP विधायक अमित रतन कोटफट्टा का पीए गिरफ्तार, विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Bathinda Rural MLA PA Arrest: बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के पीए रेशम गर्ग पर बिल पास कराने के लिए गुड्डा गांव के सरपंच से चार लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है.

MLA Amit Rattan Kotfatta PA Arrest: पंजाब (Punjab) में बठिंडा ग्रामीण (Bathinda Rural) से आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के पीए रेशम गर्ग (Resham Garg) को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है. रेशम गर्ग को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के पीए को विजिलेंस ने एक महिला सरपंच के पति से चार लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया.

जानकारी के अनुसार विधायक अमित रतन कोटफट्टा के पीए रेशम गर्ग ने बिल पास कराने के लिए गुड्डा गांव के सरपंच से चार लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी. प्रखंड विकास पंचायत पदाधिकारी यह राशि जारी करते थे, लेकिन विधायक के कथित दबाव के चलते वह राशि नहीं दे रहे थे. इसके बाद सरपंच की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर विधायक के पीएम रेशम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया.

विधायक के पीए ने भागने की भी की कोशिश

बताया जाता है कि विधायक के पीए रेशम गर्ग ने रिश्वत के पैसे लेकर कार में रख लिए, तभी अमित रतन कोटफट्टा गाड़ी से उतरे और कुछ लोगों से बात कर रहे थे. डीएसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस ने यह अभियान चलाया. गिरफ्तारी के दौरान पीए रेशम गर्ग ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन पीए की कार के सामने विजिलेंस ने अपनी कार लगा कर सर्किट हाउस के गेट के सामने ही रोक लिया गया. वहीं दूसरी तरफ सर्किट हाउस में बैठे विधायक अमित रतन कोटफट्टा से भी विजिलेंस पूछताछ कर रही है.

बीजेपी और आप के समर्थक में बहस

वहीं बीजेपी की तरफ से सर्किट हाउस के बाहर विधायक को गिरफ्तार करने के लिए नारेबाजी की गई. इस दौरान बीजेपी और आप के समर्थक में बहस भी हुई. महिला सरपंच के पति ने बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के पीए पर आरोप लगाया था. इसकी शिकायत उन्होंने विजिलेंस के उच्चाधिकारियों से की थी, जिसके बाद विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए विधायक के पीए को हिरासत में ले लिया.

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने क्या कहा?

विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी रेशम गर्ग को प्रखंड घुड़ा गांव की सरपंच सीमा रानी के पति प्रीतपाल कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि आरोपी बीडीपीओ संगत से ग्राम पंचायत घुड़ा को 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान जारी करने के बदले में उसकी पत्नी से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपी पहले ही 50,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका है और शेष पैसे की मांग कर रहा है.

आगे की जांच जारी

इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दूसरी किस्त के रूप में चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो आधिकारिक गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें कि पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की टिकट पर अमित रतन कोटफट्टा पहली बार विधायक बने हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab Politics: 'स्वास्थ्य ढांचे को तहस-नहस कर रही पंजाब सरकार', केंद्र और AAP की लड़ाई में गरीबों का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget