एक्सप्लोरर

Haryana: पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह को कोर्ट से झटका, नहीं मिली जमानत, कल फिर होगी सुनवाई

Sexual Harassment Case: पूर्व मंत्री संदीप सिंह की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी. जिसपर आज सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत नहीं मिल पाई है. अब सुनवाई के लिए कोर्ट ने कल का समय दिया है.

Haryana News:  हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) पर जूनियर महिला कोच ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जेल जाने से बचने के लिए मंत्री संदीप सिंह अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसपर आज सुनवाई की गई. लेकिन आरोपी संदीप सिंह द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को उपलब्ध नहीं कराई गई थी और शिकायतकर्ता ने इसे प्रदान करने के लिए अदालत के समक्ष एक आवेदन किया था जिसके बाद आज कॉपी दी गई है. अब मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने कल का दिन दिया है. कल मंत्री संदीप सिंह अदालत में अग्रिम जमानत याचिका पर फिर सुनवाई होगी.

CJM की कोर्ट में चालान हो चुका है पेश

आपको बता दें कि जूनियर महिला कोच के द्वारा पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर चंडीगढ़ पुलिस CJM की कोर्ट में चालान पहले ही पेश कर चुकी है. जिसमें संदीप सिंह को धारा 342 354 354A 354B 506 और 509 के तहत आरोपी बनाया गया था. 25 अगस्त को लगभग 8 महीने बाद इस मामले को लेकर चार्जशीट पेश की गई थी. अब मामले को लेकर 16 सितंबर को सुनवाई होने है. वही मामले को लेकर कोर्ट की तरफ से मंत्री संदीप सिंह को नोटिस पहले ही भेजा जा चुका है. 

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि जूनियर महिला कोच ने 26 दिसंबर 2022 को पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन-उत्पीड़न का आरोप लगाया था. मामले को लेकर चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी. जिसके बाद पुलिस जांच करने के बाद 31 दिसंबर को मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था. डीएसपी ईस्ट पलक गोयल ने मामले को लेकर एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम भी गठित की थी. जिसमें महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उषा, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह महिला पुलिस एसआई किरंता को इस टीम में शामिल किया था. वहीं एसआईटी ने मामले की जांच के बाद मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ धारा 509 भी जोड़ी थी. 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Punjab Visit: पंजाब दौरे से पहले सामने आया अरविंद केजरीवाल का बयान, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget