एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम स्थित मजार में आगजनी मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gurugram News: आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पुलिस ने उसकी पहचान की, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी हैं.

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने जिले के खांडसा गांव में स्थित मजार में कथित तौर पर आग लगाने वाले पांच आरोपियों में से तीन को मंगलवार (8 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, पांच लोगों ने पड़ोसी जिले नूंह और शहर के अन्य हिस्सों में पिछले सप्ताह हुई सांप्रदायिक झड़पों को लेकर वायरल हुए सोशल मीडिया पोस्ट से प्रभावित होकर घटना को अंजाम दिया था.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान गुलशन, विजय और ललित के तौर पर की गई है और तीनों खांडसा गांव के ही रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि गुलशन दुकानदार है, विजय पेशे से ऑटो चालक और ललित दवा पहुंचाने वाले प्रतिनिधि (डिलीवरी ब्वॉय) के तौर पर काम करता है.

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने कहा कि नूंह हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित पोस्ट देखने के बाद पांच आरोपियों ने उपद्रव की योजना बनाई. नशे की हालत में आरोपियों ने रविवार (6 अगस्त) की रात किसी ज्वलनशील पदार्थ की मदद से आगजनी शुरू कर दी. वे घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. हमारी टीम ने उनकी पहचान की, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं.

यह घटना तब हुई जब पिछले हफ्ते पड़ोसी जिले नूंह में शुरू हुई सांप्रदायिक झड़पों के आसपास के इलाकों में फैलने के मद्देनजर गुरुग्राम में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी. गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सोमवार (7 अगस्त) को धारा 144 हटा ली.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मूल निवासी और मजार की देखरेख करने वाले घसीटे राम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, रविवार (6 अगस्त) की रात साढ़े आठ बजे जब वह खांडसा गांव स्थित मजार से फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित अपने घर के लिए निकले तो सब कुछ सामान्य था. उन्होंने सेक्टर-37 पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि रात लगभग एक बजकर 30 मिनट पर मुझे मजार के पास रहने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने इसमें आग लगा दी है. राम ने कहा कि लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. उन्होंने शिकायत में कहा, ‘‘लेकिन जब मैंने वहां जाकर देखा, तो मजार में रखी गई चढ़ावे की सामग्री जल चुकी थी.’’

राम ने कहा कि वह करीब सात साल से मजार की देखरेख का काम कर रहे हैं और उन्होंने सभी धर्मों के लोगों को वहां इबादत करते देखा है. बाजार के बीचोबीच स्थित इस छोटी सी मजार की भीतरी दीवारों पर ‘‘पीर बाबा’’ की कब्र के साथ हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें भी हैं. बाहरी दीवार पर एक हिंदू देवता की तस्वीर और ॐ तथा स्वास्तिक के चिह्न बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Haryana Violence: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की नूंह में एंट्री के आसार कम, एसपी बोले- ‘राजनीतिक दौरे से बढ़ सकता है प्रशासन का काम’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget