एक्सप्लोरर

Gurugram News: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया बीजेपी ऑफिस का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Gurugram News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगले तीन-चार दिन में हरियाणा के सभी 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया.

Gurugram Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री शनिवार (2 मार्च) को गुरुग्राम बीजेपी कार्यालय गुरुकमल में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे. 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा आगामी 11 मार्च के बाद होने की सम्भावना है. इससे पहले कई बड़े प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जा रहे हैं. इन्हीं में से एक है गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे है. कार्यालय के उद्घाटन के संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन का मतलब यही है कि आज से पार्टी सौ फीसदी चुनावी मोड में आ गई है.

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दिया कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें बीजेपी को जीतनी है. हर कार्यकर्ता को अब चुनाव के कार्य में सक्रिय कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीन लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं, जो चुनाव के कार्य में दिन-रात एक कर देंगे. 

मुख्यमंत्री खट्टर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिले, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करना है. किसी काम को छोटा या बड़ा नहीं समझना. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए ही हमें काम करना है. पीएम ने दुनिया में भारत को मजबूत करने का काम किया है.

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं. जनता को समझाएं कि क्यों बीजेपी को ही चुना जाए. बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियों का जिक्र करें. बुजुर्गों की घर बैठे बन रही पेंशन का जिक्र करें. आम और खास के पास जाकर उनका मन जीतें. बीजेपी के लिए मत देने को तैयार करें.

कब बीजेपी करेगी प्रत्याशियों की घोषणा?

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अगले तीन-चार दिन में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी. उन्होंने कहा कि देश में चुनाव लड़ने के लिए करीब 200 प्रत्याशियों का चयन हो चुका है. एक तरफ तो बीजेपी चुनावी मोड में आकर पूरी तरह से तैयार है, दूसरी तरफ कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है.

कांग्रेस में नेताओं को हाईकमान जबरदस्ती चुनाव लड़वाना चाहता है और नेता चुनाव से भाग रहे हैं. सीएम खट्टर ने कहा कि बीजेपी चुनावी मोड में है और कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं. कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार की योजनाओं के बल पर ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram Crime News: पलवल से पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, मर्डर केस में लंबे समय से थी तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget