एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा के बस चालक ने उत्तरकाशी में दी सड़क हादसे की झूठी सूचना, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन, फिर सामने आई ये सच्चाई

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राजमार्ग पर सड़क हादसे की झूठी सूचना देने वाले बस चालक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी बस चालक ने ऐसा क्यों इसको लेकर जांच जारी है.

Haryana News: उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राजमार्ग पर पालीगाड़ में वाहन दुर्घटना होने की झूठी सूचना देने वाले हरियाणा के एक बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिले के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने मीडिया को बताया कि जींद के रहने वाले 33 वर्षीय प्रवीण कुमार के खिलाफ पुलिस थाना बड़कोट में मामला दर्ज करने के बाद उसे सोमवार देर शाम जानकीचट्टी की पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया गया. 

हादसे की दी थी झूठी सूचना
पुलिस का कहना है कि आरोपी बस चालक ने 112 नंबर पर पुलिस और प्रशासन को फोन कर सूचना दी कि पालीगाड़ में एक टैम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सूचना मिलने पर बड़कोट के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार के साथ राज्य आपदा मोचन बल की टीम पहुंची, लेकिन मौके पर कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त नहीं मिला. करीब 3 घंटे तक पुलिस और प्रशासन की टीम यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटनास्थल को तलाशती रही, लेकिन परंतु घटनास्थल का पता नहीं चल पाया. इसके बाद कॉलर को फोन किया तो उसका नंबर स्विच ऑफ आने लगा. जिसके बाद पुलिस और प्रशासन को अंदेशा हुआ कि कॉलर ने उन्हें झूठी सूचना दी है.

आरोपी चारधाम यात्रा पर ले जाता है बस
यदुवंशी ने बताया कि आरोपी बस चालक का काम करता है और यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा पर आता है. आरोपी बस चालक जींद जिले के सफीदों थाना क्षेत्र के हाट गांव का रहने वाला है. पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले बस चालक को जानकीचट्टी से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार जब आरोपी बस चालक को गिरफ्तार किया गया तब वो शराब पी रहा था. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में गजेन्द्र दत्त बहुगुणा प्रभारी निरीक्षक बडकोट,कानिष्ठ सुखदेव सिंह, कानिष्ठ चालक जयपाल सिंह आदि पुलिसकर्मी शामिल थे. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपित ने स्पष्ट नहीं बताया कि उसने इस तरह की हरकत क्यों की.

यह भी पढ़ें: Gurugram Crime: गुरुग्राम के गेस्ट हाउस में इलाज के बहाने डॉक्टर ने महिला से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दिया था नशीला पदार्थ

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget