एक्सप्लोरर

Haryana Budget 2024: बजट सत्र में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, भूपेंद्र हुड्डा ने लगाया ये आरोप

Haryana Budget: हरियाणा के बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी होने वाली है. इसको लेकर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि वो सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगी.

Haryana News: हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस आगामी बजट सत्र में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP)- जननायक जनता पार्टी (JJP) सरकार के तहत कथित घोटालों सहित विभिन्न मुद्दों को उठाएगी.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘‘हमने 20 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है." उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है और हर वर्ग नाखुश है. भूपेंद्र हुड्डा ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, कौशल रोजगार निगम में अनियमितता, युवाओं को इजराइल में युद्ध क्षेत्र में भेजना, हरियाणा की भर्ती में बाहरी लोगों को प्राथमिकता देना, भर्ती घोटाले और ‘अग्निपथ’ योजना जैसे मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगेगी.

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाएगी. वहीं कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव लाने के सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 15 सदस्यों के समर्थन की जरूरत होगी. विधानसभा सत्र के दौरान सभी को खड़े होकर प्रस्ताव का समर्थन करना होगा.

कांग्रेस विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि अलग-अलग मुद्दों पर विधायकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और विधायकों की ओर से सदन में स्थगन और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए जाएंगे.

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत
हरियाणा के बजट सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद उस पर चर्चा की जाएगी. इसके बाद 23 फरवरी को वित्त मंत्री के नाते मनोहर लाल खट्टर अपनी सरकार का बजट पेश करेंगे. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में JJP को एक भी सीट नहीं देना चाहती BJP, दुष्यंत चौटाला का भी प्लान-B तैयार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget